कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु, जुलाई 10। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार नए विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं।

Recommended Video

    Karnataka: Congress अध्यक्ष DK Shikumar ने शख्स को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस के बड़े अधिकारी की मौजूदगी में मारा थप्पड़

    पुलिस के बड़े अधिकारी की मौजूदगी में मारा थप्पड़

    वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कार्यकर्ता डीके शिवकुमार के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहा था, जिससे शिवकुमार को गुस्सा आ गया और उन्होंने कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। हैरानी वाली बात ये है कि उस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे। ये घटना उस वक्त हुई, जब डीके शिवकुमार एक सांसद से मिलने अस्पताल जा रहे थे।

    भाजपा नेता ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

    भाजपा नेता ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

    इस वीडियो को लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, "कांग्रेस अध्यक्ष @DKShivKumar अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारते हैं, अगर कोतवाल रामचंद्र के "पूर्व शिष्य" अपने पार्टी कार्यकर्ता के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। क्या डीके शिवकुमार को "हिंसा का लाइसेंस" दिया है?" सीटी रवि ने इस ट्वीट में राहुल गांधी को भी टैग किया है।

    डीके शिवकुमार को माना जाता है सीएम फेस

    डीके शिवकुमार को माना जाता है सीएम फेस

    आपको बता दें कि कर्नाटक में डीके शिवकुमार कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं। उन्हें सिद्धारमैया की जगह मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भी देखा जाता है। हाल ही में यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद हैरिस नलपड़ ने कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतती है तो कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

    ये भी पढ़ें: मंत्री बनते ही सिंधिया का मिला ये खास 'टास्क', हाईकोर्ट ने कहा- 'पहला काम यही होना चाहिए'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+