कर्नाटक में फिर राजनीतिक नाटक शुरू, BJP विधायक बोले- येदियुरप्‍पा सरकार चलाने की हालत में नहीं

बेंगलुरु। कर्नाटक में फिर ये राजनीतिक ड्रामा शुरू हो गया है। हालांकि बीजेपी के तरफ से लगातार नेतृत्‍व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर रही है लेकिन जिस तरह सियासी हचलच मची हुई है उसे देखकर यही लग रहा है कि पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं है। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं ताकि सबकुछ ठीक किया जा सके। अब भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।

कर्नाटक में फिर राजनीतिक नाटक शुरू, BJP विधायक बोले- येदियुरप्‍पा सरकार चलाने की हालत में नहीं

भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी एएच विश्‍वनाथ ने कहा है कि सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्‍मक है। यह अच्‍छी बात नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मैंने अरुण सिंह से कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनका स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं।

उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।'' एएच विश्‍वनाथ ले आगे कहा कि बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव को भी बताया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+