J-K: सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में जैश के कमांडर वानी समेत मार गिराए 5 आतंकी

श्रीनगर, 30 जनवरी। एक बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है, जहां पिछले 12 घंटों के अंदर सुरक्षाबलों के जवानों ने पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आंतकियों को मार गिराया है। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। मालूम हो कि जाहिद वानी की तलाश लंबे वक्त से सुरक्षाबलों के जवानों को थी, वो जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मे से एक था और 2019 के जाहिद लेटपुरा की घटना में शामिल था, जिसमें CRPF के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे।

Recommended Video

    Array
    J&K: सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में मार गिराए 5 आतंकी

    जबकि 5 में से मारे गए एक आंतकवादी की पहचान पाकिस्तानी के रूप में हुई है। उसके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। आपको बता दें कि शनिवार शाम को कुलगाम जिले के हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, जिसके बाद से लगातार आंतकियों की ओर से फायरिंग की जा रही थी, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की, जिसमें 5 आतंकवादी मौत के घाट उतर गए। फायरिंग अभी भी दोनों ओर से जारी है।

    J&K: सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में मार गिराए 5 आतंकी

    मालूम हो कि अभी हाल ही में कुलगाम में ही पाकिस्तानी के शीर्ष जेएम कमांडर लंबू का करीबी सहयोगी उस्मान मारा गया था। दरअसल बीएसएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों पर गोलियां चलाई थी, जिसमें उस्माम मारा गया था। यही नहीं पिछले हफ्ते भी कुलगाम में तीन और बांदीपोरा इलाके में 3-4 आतंकी मारे गए थे, जो कि सरहद पार से ही कश्मीर में दाखिल हुए थे।

    आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए संयुक्त अभियान

    आपको बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+