ब्लर फोटो विवाद: चेहरा छुपाने वाली बीवी सफा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पति इरफान के लिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 30 मई। हाल ही में मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान को ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था, वजह थी उनकी पत्नी सफा की 'ब्लर फोटो'। दरअसल इरफान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बीवी सफा और बेटे इमरान संग दिखाई पड़ रहे थे लेकिन इस फोटो में सफा की तस्वीर ब्लर थी, जिसकी वजह से इरफान को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ गया। ट्रोलर्स ने उन्हें रुढ़िवादी , ऐरोगेंट , तानाशाही जैसे शब्दों से नवाज दिया था, क्योंकि अभी तक इरफान की ओर से जब भी कोई फोटो शेयर की गई है तो उसमें उनकी बीवी का चेहरा साफ नहीं दिखता है इसलिए लोगों ने इरफान को काफी भला-बुरा कहा था।

ब्लर फोटो विवाद: बीवी सफा ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि इरफान ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया था लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया। इस गंभीर मुद्दे पर अब ट्रोलर्स को जवाब दिया खुद सफा ने, जिन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि 'वो अकाउंट मैंने ही बेटे इमरान के नाम से बनाया है। मैंने ही वो फोटो शेयर की थी,जिससे इमरान जब बड़ा हो तो उसे प्यारी यादें देखने को मिले।'

इरफान ने खुद शेयर होने के बाद वो तस्वीर देखी'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं ही उस अकाउंट हैंडिल करती हूं और मैंने ही वो तस्वीर ब्लर की थी क्योंकि मैं सेंटर ऑफ अटरेक्शन बनना पसंद नहीं करती हूं, मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। इस पूरे मसले से इरफान का कुछ भी लेना-देना नहीं है, मुझे अफसोस है कि इतनी छोटी सी बात का कुछ लोगों ने तमाशा बना दिया। इरफान ने तो खुद वो फोटो शेयर होने के बाद देखी थी '

क्या कहा था इरफान पठान ने?
इरफान ने कहा था कि 'ये उन्होंने ये फोटो शेयर नही की है बल्कि ये सफा का ही फैसला था। उन्होंने Tweet किया था कि "यह तस्वीर मेरी पत्नी ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। हमें बहुत नफरत मिल रही है। मुझे इसे यहां भी पोस्ट करने दें। उन्होंने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला कर दिया। और हां, मैं उसका स्वामी नहीं, साथी हूं।"
कई बार हो चुके हैं ट्रोलिंग के शिकार
हालांकि इरफान के इस कमेंट के बाद कुछ लोग इरफान के साथ आ गए और उन्होंने भी ट्रोलर्स की क्लास लगा दी थी। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इरफान को उनकी बीवी का चेहरा ना दिखाए जाने के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई बार लोगों के निशाने पर आ चुके हैं।

साल 2016 में इरफान ने सफा से की थी शादी
आपको बता दें कि साल 2016 में इरफान ने अपने से 10 साल छोटी सफा बेग से मक्का में निकाह करके सबको चौंका दिया था। निकाह की पूरी प्रक्रिया मक्का की ग्रैंड मस्जिद में हुई। वैसे सफा मूल रूप से भारत के हैदराबाद शहर की रहने वाली हैं। शादी करने से पहले सफा एक मॉडल थीं। उनकी शादी को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications