IPS Papiya Sultana: 'PM मोदी का भी डर नहीं',कौन हैं मुस्लिम महिला IPS सुल्ताना? क्यों पीछे पड़े हैं लोग?

IPS Papiya Sultana: बंगाल की पहली महिला मुस्लिम आईपीएस अधिकारी पापीया सुलताना इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रही हैं, वजह है उनका एक वीडियो, जो कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का है, जिसमें वो वीआईपी लेन वाली जगह में बैठी थीं और वो पीएम मोदी के आने पर भी अपनी जगह से ना तो उठीं और ना ही खड़ी हुईं जबकि उनके आस-पास के सभी लोग पीएम के सम्मान में खड़े थे। पापीया का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वो लोगों के निशाने पर आ गईं।

आलोचक इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान उनके आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक लिख दिया 'इन्हें मैनर्स नाम की कोई चीज नहीं है और ना ही इनको पीएम मोदी के पद का ख्याल है', तो किसी ने लिखा कि 'इन्हें वर्दी का घमंड है', लोग इनकी बुराई कर रहे हैं।

IPS Papiya Sultana

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पापिया इस तरह से लोगों के निशाने पर हैं, इससे पहले साल 2024 ये संदेशाली की रेप पीड़िताओं से सबूत मांगने की वजह से भी ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं। आपको बता दें कि ये पूर्व सीएम ममता बनर्जी की काफी करीबी कही जाती हैं।

कौन हैं पापिया सुल्ताना?

पापीया सुलताना पश्चिम बंगाल कैडर की पहली मुस्लिम महिला IPS अधिकारी हैं। उन्हें तेज-तर्रार, अनुशासित और सख्त प्रशासनिक शैली के लिए जाना जाता है। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने कई संवेदनशील जिलों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला है। उन्होंने राज्य पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करके अपने पुलिसिंग करियर की शुरुआत की, और बाद में राज्य पुलिस सेवा कोटे के माध्यम से IPS में पदोन्नति प्राप्त की।

IPS Papiya Sultana

पापिया सुल्ताना की मां मदरसे में टीचर थीं

5 जुलाई 1980 को हावड़ा के बौरिया में जन्मी पापिया सुल्ताना एक मध्यम-वर्गीय परिवार से आती है, इनके पिता का नाम अरजहान हलदर है, जो कि इंजीनियर थे, तो वहीं इनकी मां का नाम सलेमा जहान है, जो कि मदरसे में टीचर रह चुकी हैं।

एक बेटे की मां हैं पापिया सुल्ताना

मई 2006 में इनकी शादी बदरुल आलम से हो गई। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे, जिनसे इन्हें एक बेटा भी है लेकिन ये शादी चली नहीं , इस वक्त सिंगल मदर के रूप में अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही हैं, कहा जाता है कि पापिया के IPS बनने के बाद पति-पत्नी में मतभेद हुए और फिर तलाक हो गया।

पापिया सुल्ताना: राज्य पुलिस (WBPS) से IPS तक का सफर

पापीया ने 2008 में, अपनी पहली ही कोशिश में परीक्षा पास करने के बाद, पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) में शामिल हुईं। उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DySP) के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से, उन्हें 2015 की चयन सूची के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल किया गया। उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें शामिल हैं:

  • SP, होम गार्ड संगठन
  • बैरकपुर 1st बटालियन का अतिरिक्त प्रभार
  • सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, पश्चिम मेदिनीपुर

एक नजर में पापीया सुलताना के करियर पर

  • नाम: पपिया सुल्ताना
  • पिता: अरजहान हलदर, एक इंजीनियर
  • माता: सलेमा जहान, एक मदरसे में शिक्षिका
  • IPS बैच: 2015 (राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत)
  • कैडर: पश्चिम बंगाल
  • वर्तमान पदस्थापना: पुलिस अधीक्षक, पश्चिम मेदिनीपुर
  • जन्म तिथि: 5 जुलाई, 1980
  • शैक्षणिक योग्यताएं: MBA, जेंडर डेवलपमेंट में मास्टर डिग्री, LLB, LLM, स्पेनिश और फ्रेंच में डिप्लोमा

यह पढ़ें: Arvind Singh Bisht : प्रतीक यादव को 'रहस्यमय' कहने वाले अरविंद सिंह बिष्ट कौन? क्यों दी मुखाग्नि?
यह पढ़ें: Arvind Singh Bisht : प्रतीक यादव को 'रहस्यमय' कहने वाले अरविंद सिंह बिष्ट कौन? क्यों दी मुखाग्नि?
यह पढ़ें: Prateek Yadav: प्रतीक यादव ने किस पर लगाए थे 4 करोड़ की रंगदारी के आरोप? क्यों परेशान थे अपर्णा के पति?
यह पढ़ें: Prateek Yadav: प्रतीक यादव ने किस पर लगाए थे 4 करोड़ की रंगदारी के आरोप? क्यों परेशान थे अपर्णा के पति?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+