Love Jihad: Sai Surabhi कौन थीं? बेड पर रहस्यमयी मौत-मुस्लिम बॉयफ्रेंड बेहोश, बंद रूम में क्या-क्या हुआ?

Chikkaballapur Sai Surabhi Death Case: कर्नाटक के बेंगलुरु के पास चिक्कबल्लापुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नंदी हिल्स के समीप स्थित एक होमस्टे में फिजियोथेरेपिस्ट साईं सुरभि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त उनके साथ मौजूद बॉयफ्रेंड संजीत अली बेहोश अवस्था में मिला। मृतका की मां ने 'Love Jihad' का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध, पारिवारिक विरोध और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप सामने आए हैं। आखिर साईं सुरभि कौन थीं, उनका संजीत अली से कैसे परिचय हुआ और उस रात होमस्टे में ऐसा क्या हुआ, जिसने उनकी जिंदगी छीन ली? आइए, पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं...

who-was-sai-surabhi

Who Was Sai Surabhi: कौन थी साईं सुरभि?

साईं सुरभि (26 वर्षीय) बेंगलुरु की रहने वाली एक शिक्षित और मेहनती युवती थीं। वे सत्य साईं अस्पताल, मुत्तेनाहल्ली (चिक्कबल्लापुर) में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। डयानंद सागर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात संजीत अली से हुई। अली केरल के कोझिकोड के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का काम है।

परिवार के अनुसार, सुरभि एक साधारण हिंदू परिवार से थीं। उनकी मां गीता ने बताया कि शुरुआत में दोस्ती थी, लेकिन जल्द ही अली ने प्रेम जताना शुरू कर दिया। माता-पिता को जब इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने विरोध किया और बेटी का कॉलेज भी बदल दिया। लेकिन अली वहां भी पहुंच गए।

सुरभि के पीछे पड़ा था अली?

दोस्तों के माध्यम से हुई मुलाकात के कुछ दिनों में ही संजीत अली ने सुरभि को परेशान करना शुरू कर दिया। अली ने बार-बार प्रेम का इजहार किया। परिवार ने बेटी का अलग कॉलेज में दाखिला कराया, लेकिन अली ने संपर्क बनाए रखा।

पिछले साल सुरभि घर से भाग गई थीं। मां गीता ने बनासंकरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें एक दोस्त के घर से बरामद किया और परिवार को सौंप दिया। परिवार का दावा है कि इस दौरान अली ने सुरभि को नशे की लत लगवा दी। उन्होंने कई जगह इलाज कराया और बेटी को नशे से छुड़ाया। ठीक होने के बाद सुरभि ने चिक्कबल्लापुर में फिजियोथेरेपिस्ट की नौकरी जॉइन की और वहीं रहने लगीं।

27 जून की वो खौफनाक रात होमस्टे में क्या हुआ?

27 जून को संजीत अली ने मुत्तेनाहल्ली के पास एक होमस्टे में कमरा बुक किया। दोनों वहां गए। तय चेकआउट समय पर जब वे रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला।

दोपहर में कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर भयानक नजारा था। साईं सुरभि मृत अवस्था में मिलीं। संजीत अली बेहोश पड़े थे। पुलिस को सूचना दी गई। नंदी हिल्स पुलिस ने शव बरामद किया और अली को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान में अली ने आत्महत्या की कोशिश की हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से मौत का सही कारण पता चलेगा। घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसकी जांच चल रही है।

मृतका की मां का आरोप: 'यह लव जिहाद है'

साईं सुरभि की मां गीता ने खुलकर आरोप लगाया है कि अली ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। यह लव जिहाद के तहत की गई साजिश है। परिवार का कहना है कि अली ने सुरभि को बार-बार परेशान किया, नशे का आदी बनाया, और शारीरिक शोषण भी किया। उन्होंने पहले भी कई शिकायतें की थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मां ने पूछा कि भगवान ने ऐसा क्यों किया मेरे साथ? परिवार का दावा है कि अली ने सुरभि को जबरन अपने जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। पुलिस जांच जारी। खबर के नए अपडेट के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।

Sapna Sahu Death: 'मुझे बुला लो', मरने से पहले दुल्हन की ससुराल में चीखें, बिस्तर पर लाश, 4 माह की शादी का अंत
Sapna Sahu Death: 'मुझे बुला लो', मरने से पहले दुल्हन की ससुराल में चीखें, बिस्तर पर लाश, 4 माह की शादी का अंत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+