Navjot Khosa: कौन हैं नवजोत खोसा? क्यों हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा? खूबसूरत है Dr से IAS बनने तक का सफर

Navjot Khosa: आज सुबह से सोशल मीडिया पर IAS नवजोत खोसा काफी चर्चित हैं, दरअसल ANI से बात करते हुए नवजोत खोसा ने पंजाब की जनगणना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'पंजाब में जनगणना 2027 जल्द ही शुरू होने वाली है, जो 30 अप्रैल से 14 मई तक चलेगी।' आपको बता दें कि नवजोत खोसा इस वक्त पंजाब जनगणना की निदेशक हैं।

नवजोत ने कहा कि 'जनगणना करने वाले 15 मई से 13 जून के बीच घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे, सभी कर्मी जब आपके घर आएंगे, तो उनके पास एक पहचान पत्र (ID card) होगा, जिस पर एक QR कोड होगा।'

Navjot Khosa

'इस कोड की मदद से आप उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे और यह पुष्टि कर पाएंगे कि वे सही व्यक्ति हैं या नहीं, वे आपसे किसी भी तरह के दस्तावेज या OTP की मांग नहीं करेंगे और यह पूरी प्रक्रिया बिल्कुल नि:शुल्क होगी।'

सोशल मीडिया पर छाने वालीं Navjot Khosa कौन हैं?

नवजोत खोसा तो अपनी बात कहकर आगे बढ़ गईं लेकिन सोशल मीडिया पर वो चर्चित हो गईं। लोग उनके लहजे, सादगी और शालीनता की तारीफ करने लगे। आपको बता दें कि नवजोत खोसा केरल कैडर की 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मूलरूप से पंजाब की बठिडा से ताल्लुक रखती हैं।

बीडीएस की डिग्री लेने के बाद UPSC की तैयारी में जुटीं Navjot Khosa

13 जून 1983 को जन्मी नवजोत ने पंजाब के बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री प्राप्त की थी, उनके पिता जगतार सिंह खोसा एक निजी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत थे, उन्होंने बताया कि नवजोत बचपन से ही काफी होशियार और मेधावी थीं।

Navjot Khosa

Navjot Khosa ने साल 2012 में UPSC क्लियर किया

डॉक्टर बनने के बाद उनके मन में प्राईवेट प्रैक्टिस करने के बजाय देश सेवा की भावना जागी और इसलिए उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और दिल्ली की कोचिंग संस्थान में एडमिशन लिया और रात-दिन एक कर दिया और साल 2012 में UPSC क्लियर किया, जिसमें उन्हें केरल कैडर मिला।

Navjot Khosa

कई उच्च पदों पर रह चुकी हैं Navjot Khosa

वो इस वक्त गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के अधीन चंडीगढ़, पंजाब में निदेशक (जनगणना संचालन) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जिला कलेक्टर, जिला मजिस्ट्रेट, प्रबंध निदेशक, उप सचिव, खाद्य आयुक्त, उप कलेक्टर और सहायक कलेक्टर जैसे पदों पर रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+