Ketan Agrawal: 'चेतन-केतन के बीच उलझी थी सिया', भाई साहिल के बयान से केस में नया ट्विस्ट,10 घंटे हुई पूछताछ

Ketan Agrawal Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, केतन के परिवारवालों का आरोप है कि सिया की फैमिली ने उनसे उसके अफेयर की बातें छिपाई थीं, जबकि सिया की मम्मी पूजा गोयल ने साफ लफ्जों में कहा है कि 'सिया और चेतन केवल दोस्त हैं, उनके बीच अफेयर जैसा कुछ भी नहीं है।' लेकिन सिया के भाई साहिल की बातों से लगता है कि सिया और चेतन का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा था और ये बात वो जानते थे, जिसके बाद केतन मर्डर केस और भी ज्यादा उलझ गया है।

Ketan Agrawal Case

'सिया चेतन के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी'

साहिल गोयल ने NewsDotz से बातचीत के दौरान अपनी आरोपी बहन सिया का पुरजोर तरीके से बचाव किया है। साहिल के दावों के मुताबिक, सिया ने उससे स्पष्ट कहा था कि 'वह चेतन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर केवल केतन से विवाह करना चाहती है।' साहिल ने कहा कि ' सिया ने मुझे पूरी तरह आश्वस्त किया था कि चेतन के साथ अब उसका कोई संबंध नहीं है, उसने कसम खाई थी कि वह केवल केतन अग्रवाल की ही वाइफ बनेगी और चेतन से कोई रिलेशन नहीं रखेगी।'

'सिया शादी को लेकर बेहद खुश थी', भाई साहिल का दावा

'इस बातचीत के आधार पर ही मैंने अपने माता-पिता को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था, सिया शादी को लेकर बेहद खुश थी, वह केतन के साथ वीडियो कॉल पर घंटों बातें करती थी और अपनी प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए मनपसंद गानों और सुंदर लोकेशंस की प्लानिंग कर रही थी, जिससे लग रहा था कि वह अपनी नई लाइफ के लिए काफी उत्साहित है।'

Ketan Agrawal

'सिया चेतन के साथ अपने रिश्ते को लेकर श्योर नहीं थी'

साहिल ने ये भी कहा कि 'सिया चेतन के साथ अपने रिश्ते को लेकर श्योर नहीं थी , उसने मुझे बताया था कि वे दोस्त हैं और उसे चेतन का साथ अच्छा लगता है, वह इस रिश्ते की असलियत को लेकर उलझन में थी। मैंने उसे समझाने की कोशिश की थी कि कभी-कभी लोग दोस्ती को प्यार समझ बैठते हैं लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है। कम उम्र में ऐसा होता है। मैंने किसी को इस बारे में नहीं बताया क्योंकि वह खुद क्लीयर नहीं थी, उसने मुझे बताया था कि वह केतन के साथ आगे बढ़ना चाहती है।'

पुलिस को साहिल के बयानों पर गहरा रहा संदेह

हालांकि पुलिस को यह संदेह है कि सिया ने शादी के प्रति अपनी अनिच्छा की बात साहिल के साथ पहले ही साझा कर दी थी लेकिन घरवालों ने जबरन उसकी शादी केतन अग्रवाल से तय कर दी थी। अगर साहिल को अपनी बहन की इस हकीकत के बारे में पता था तो वो चुप क्यों था?

Ketan Agrawal

'सिया और साहिल के बीच हुआ झगड़ा'

इसके अलावा, एक कार ड्राइवर के ताजा बयान ने पुलिस के शक को बढ़ा दिया। उस कार ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 'जब वह सिया को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एयरपोर्ट ले जा रहा था, तब सिया ने जाने से इनकार कर दिया था लेकिन साहिल ने काफी जिद की और उसे जबरन गाड़ी में बिठाया था।'

दस घंटे से अधिक समय तक साहिल से पुलिस ने की पूछताछ

मालूम हो कि सोमवार को साहिल गोयल से लगातार करीब दस घंटे से अधिक समय तक पुलिस स्टेशन में कड़ी पूछताछ की थी और उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया था, हालांकि पुलिस ने साहिल को इस मामले में अभी तक सीधे तौर पर आरोपी के रूप में नामजद नहीं किया है।

सिया-चेतन 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

मालूम हो कि 18 जून को हुई केतन अग्रवाल की खौफनाक हत्या के मामले में मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन पहले से ही पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों ही आरोपियों ने पूछताछ में अपना संगीन जुर्म कबूल कर लिया है।

Take a Poll

यह पढ़ें: Ketan Agrawal: 'पापा लगता है सिया का अफेयर चल रहा', केतन अग्रवाल ने क्यों कही थी बैकग्राउंड चेक करने की बात?
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: 'पापा लगता है सिया का अफेयर चल रहा', केतन अग्रवाल ने क्यों कही थी बैकग्राउंड चेक करने की बात?
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: सिया को बेगुनाह कहने वाले वकील को साहिल ने क्यों हटाया? आशुतोष श्रीवास्तव ने मांगा ₹10 करोड़
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: सिया को बेगुनाह कहने वाले वकील को साहिल ने क्यों हटाया? आशुतोष श्रीवास्तव ने मांगा ₹10 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+