Indian Army ने कुपवाड़ा में पाकिस्तानी मेजर की कब्र को किया पुनर्जीवित, पेश की मानवता की मिसाल
नौगाम। भारतीय सेना को दुनिया की सबसे प्रोफेशनल सेनाओं में गिना जाता है। इंडियन आर्मी ने एक बार फिर इसी मिसाल को कायम रखा है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में उस पाकिस्तानी मेजर की कब्र को पुनर्जीवित किया है जिसकी जवाबी कार्रवाई में मृत्यु हो गई थी। श्रीनगर स्थित चिनार कोर की तरफ से इसकी एक फोटोग्राफ भी ट्वीट की गई है। यह पहली बार नहीं है जब सेना की तरफ से इस तरह का उदाहरण पेश किया गया है। इससे पहले कारगिल की जंग में भी सेना ने इसी तरह की मिसाल पेश की थी।

Recommended Video
कुपवाड़ा में एक्शन में हुई थी मौत
पाकिस्तान सेना में मेजर मोहम्मद शाबिर खान की कब्र कुपवाड़ा में बनी हुई है। इस कब्र को पिछले कुछ वर्षों में खासा नुकसान पहुंचा था। पांच मई 1972 को मेजर खान 9 सिख रेजीमेंट की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे। उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर वीरता का प्रदर्शन करने के लिए पाकिस्तान में तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार सितार-ए-जुर्रात से सम्मानित किया गया था। उनकी मौत शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हुई थी। चिनार कोर की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया है, 'भारतीय सेना की परंपराओं और आदर्शों का मान रखते हुए ही सेना ने पाकिस्तानी सेना के मेजर मोहम्मद शाबिर खान की कब्र की मरम्मत करवाई है।' सेना ने आगे कहा है, 'वह एक सैनिक थे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस देश के थे, ऐसे में उनकी मौत सम्मान की अधिकारी है। भारतीय सेना इस यकीन को मानती है। दुनिया के लिए यही इंडियन आर्मी है।'












Click it and Unblock the Notifications