India Today-Axis My India Exit Poll: चंपारण की 18 सीटों में से 10 सीट जीत सकता है महागठबंधन

नई दिल्ली। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बिहार की जनता ने एक बार फिर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल को विजयी बनाने जा रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक जेडीयू चीफ और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को करारा झटका चंपारण में लगने जा रहा है, जो कि सीएम नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    Exit

    अनुमानों की मानें तो इस एनडीए को पूर्वी और चंपारण की 18 सीटों में 8 सीट मिलने के आसार हैं, जबकि महागठबंधन को 10 सीटें मिलते बताई जा रही है। महागठबंधन की तुलना में एनडीए चंपारण क्षेत्र में अधिक वोट शेयर के बावजूद पिछड़ जाएगा और क्षेत्र की 18 सीटों में से महागठबंधन को 42 फीसदी वोट शेयर के साथ 10 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एनडीए 44 फीसदी के वोट शेयर के साथ 8 सीटें जीत सकती है।

    exit

    हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे महज एक अनुमान है और कई बार देखा गया है जब अनुमान धाराशाई भी हुए है। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए इसके अनुमानों की सटीकता की कसौटी पर कितनी उतरती है, यह आगामी 10 नवंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन अनुमानों की मानें तो यह चुनाव एनडीए के लिए बुरा अनुभव ला सकता है और महागठबंधन सत्ता में पहुंचती दिख रही है। एग्जिट पोल में दावा किया है कि सर्व के दौरान बिहार विधानसभी की कुल 243 सीटों पर जनता के विचार लिए गए थे।

    exit

    यही नहीं, एग्जिट पोल में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार की पहली पसंद बताए गएहैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के 44 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं और इस रेस में भी नीतीश कुमार पीछे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर 35 फीसदी लोगों ने अपनी पंसद बताया है।

    exit

    एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिल सकती है और एनडीए 69 से 91 सीटों पर सिमट सकती है। सर्वे के मुताबिक महागठबंधन चंपारण ही नहीं, कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल, भोजपुर और पाटिलपुत्र-मगध रह जगह परचम लहरा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+