Exit poll: तेजस्वी मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार की पहली पसंद, नीतीश पीछे छूटे

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। वैसे बिहार में सत्ता की गद्दी किसे मिलेगी यह तो 10 नवंबर को ही साफ हो पाएगा। इस चुनाव में पार्टियों के चार अलग-अलग गठबंधन और छह मुख्यमंत्री पद के चेहरे चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के लोगों की पहली पसंद बने हैं।

Recommended Video

      US Election Results 2020: Joe Biden होंगे नए President, Donald Trump को हराया | वनइंडिया हिंदी
      Bihar exit polls: Tejashwi Yadav most preferred as CM 44 per cent respondents

      इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के 44 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं। वहीं, इस रेस में नीतीश कुमार पीछे हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के तौर पर 35 फीसदी लोगों ने अपनी पंसद बताया है। 7 फीसदी लोगों के पहली पसंद चिराग पासवान हैं। वहीं 4 फीसदी लोगों ने उपेंद्र कुशवाह को अपनी सीएम पसंद बनाया है।

      बिहार में 43 फीसदी महिलाओं ने भी सीएम के तौर पर तेजस्वी के अपनी पंसद बतायी है जबकि 42 फीसदी महिलाएं ही नीतीश को समर्थन दिया है। ऐसे ही पुरुषों के आंकड़े को देखें तो 37 फीसदी ने नीतीश को अपनी पसंद बताई है तो तेजस्वी को 44 फीसदी पुरुषों ने सीएम के तौर पर अपना समर्थन दिया है। उम्र के लिहाज से देखें तो युवाओं की पसंद तेजस्वी यादव बने तो बुजुर्गों का भरोसा नीतीश कुमार पर कायम है।

      18 से 25 साल के उम्र के 47 लोग तेजस्वी के साथ हैं तो 34 फीसदी नीतीश कुमार के साथ। 26 से 35 साल के उम्र के लोगों 36 फीसदी नीतीश के साथ तो 47 फीसदी तेजस्वी के साथ हैं। वहीं, 36 से 50 साल के उम्र के लोगों की बात करें तो 42 फीसदी लोग नीतीश के साथ जबकि 41 फीसदी तेजस्वी के साथ। ऐसे ही 51 से 60 साल के उम्र की बातें करें तो 45 फीसदी की पंसद नीतीश है और 40 फीसदी तेजस्वी को चाहते हैं। 60 साल के ज्यादा उम्र के लोगों में देखें तो 48 फीसदी की पंसद नीतीश है और महज 38 फीसदी की पंसद तेजस्वी बन सके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+