भास्कर एग्जिट पोल 2020: बिहार में NDA की सरकार , बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव आज शाम समाप्त हो गए। बिहार विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजे क्या होंगे, इसे लेकर कई टीवी चैनल और एजेंसियों ने अपने सर्वे जारी किए हैं। दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। भास्कर सर्वे में बीजेपी को सबसे बड़ी बताया गया है। दूसरे नंबर पर नीतीश की जेडीयू और तीसरे स्थान पर तेजस्वी की पार्टी आरजेडी को रखा है।

Recommended Video

      Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
      dainik bhaskar exit poll 2020 result BJP NDA UPA

      दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 120-122 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 71-81 सीटे, चिराग पासवान की एलजेपी को 12-23 और अन्य को 19-27 सीटें मिलने का अनुमान है। यह एकलौता एग्जिट पोल है जिसमें 12 से अधिक सीटें दे रहा है। भास्कर के पोल के मुताबिक, भाजपा को 63 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जदयू कम से कम 58 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि हम और VIP की दो-दो सीटें।

      भास्कर के मुताबिक, महागठबंधन में आरजेडी को 52-60 सीटें, कांग्रेस को 19-21 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 19-27 सीटें मिल सकती है। वामपंथी दल 9 सीटों पर जीतते दिख रहे हैं। भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस की परफॉर्मेंस के कारण राजद के तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर नजर आ रहे हैं। भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे चिराग पासवान को चुनाव नतीजे जोर का झटका दे सकते हैं

      015 के चुनाव में सबसे ज्यादा 25% वोट शेयर भाजपा का था, लेकिन सीटें 53 ही जीत सकी थी। 2010 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 8% तक बढ़ा था, लेकिन सीटें घट गई थीं। 2010 में भाजपा ने 16.5% वोट शेयर के साथ 91 सीटें जीती थीं। महागठबंधन के साथ लड़े नीतीश की जदयू 17.3% वोट शेयर के साथ 71 सीटें ही जीत सकी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+