वो IAS-IPS अफसर, जिन्‍होंने पार्टनर के लिए बदला कैडर, जानिए टॉप 10 अफसरों की Love Story

IAS-IPS officers Inter Cadre Transfer: आईएएस-आईपीएस अफसरों के किसी एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर की सूचियां तो आए दिन जारी होती रहती हैं, मगर कभी-कभार ऐसा भी सुनने व देखने को मिलता है कि किसी आईएएस-आईपीएस का इंटर कैडर ट्रांसफर हुआ है।

इंटर कैडर ट्रांसफर का मतलब दो अगल-अलग राज्‍य कैडर में तैनात ऐसे आईएएस-आईएएस हैं, जो एक-दूसरे से शादी पर आधार पर ट्रांसफर लेते हैं। ताकि वे एक साथ रह सकें। इनमें ज्‍यादातर वो अफसर होते हैं, जिन्‍होंने UPSC क्रैक करने के बाद Love Marriage की हो। इनमें भी उन अफसरों की संख्‍या ज्‍यादा है, जो LBSNAA ट्रेनिंग में दिल दे बैठे थे।

यह भी पढ़ें- B Chandrakala: तेज तर्रार IAS बी चंद्रकला इन दिनों क्‍या कर रही हैं? कभी UP सरकार से ही ले लिया था पंगा

IAS-IPS officers inter cadre transfer

यह भी पढ़ें- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकार को 10 दिन में यूं कमाकर दिए ₹80 करोड़, अब बनीं लखीमपुरी खीरी DM

देश में बीते पांच साल में शादी के ग्राउंड पर 45 अफसरों का इंटर कैडर ट्रांसफर हुआ है। इस सूची में फेमस IAS रिया डाबी के पति IPS मनीष कुमार, IPS नवजोत सिमी के पति IAS तुषार सिंगला व IAS सृष्टि जयंत देशमुख के पति IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा आदि भी शामिल हैं। जानिए इन अफसरों की लव स्‍टोरी

1. IAS Tushar Singla: 2015 बैच के आईएएस तुषार सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर मिला। इन्‍होंने 14 फरवरी 2020 को बिहार कैडर में 2018 बैच की IPS Navjot Simi से शादी की। ये दोनों ही पंजाब के रहने वाले हैं। इनके एक बेटा है। शादी के बाद तुषार सिंगला कैडर बदलकर पश्चिम बंगाल से बिहार आ गए।

यह भी पढ़ें- IPS Became Mother: नवजोत सिमी के प्‍यार में पश्चिम बंगाल छोड़ बिहार कैडर चले आए IAS तुषार सिंगला

2. IPS Manish Kumar: साल 2021 के आईपीएस मनीष कुमार व IAS Ria Dabi ने अप्रैल 2023 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की। फिर 24 फरवरी 2024 को जयपुर में धूमधाम से शादी की।

रिया डाबी की बड़ी बहन टीना डाबी व जीजा प्रदीप गवांडे भी राजस्‍थान कैडर में हैं। शादी के आधार पर मनीष कुमार महाराष्‍ट्र कैडर से राजस्‍थान कैडर में आ गए। रिया डाबी के पति मनीष कुमार दिल्‍ली के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi Wedding: आईएएस रिया डाबी बनीं IPS Manish Kumar की दुल्‍हन, शादी की तस्‍वीरें हो रहीं वायरल

IAS-IPS officers inter cadre transfer

3. IAS Dr. Nagarjuna B Gowda: महाराष्‍ट्र के रहने वाले नागार्जुन बी गौड़ा साल 2018 बैच के आईएएस हैं। इनको मणिपुर कैडर मिला था। 22 अप्रैल 2022 को मध्‍य प्रदेश कैडर की IAS Srushti Deshmukh Gowda से शादी की। फिर कैडर बदलकर गौड़ा मणिपुर से मध्‍य प्रदेश आ गए। सृष्टि देशमुख ने 2018 में AIR-5 हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्‍या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्‍कार के VIDEO की हकीकत

4. IAS Sonika Kumari: साल 2022 बैच की आईएएस अधिकारी सोनिका कुमारी बिहार के कटियार की रहने वाली हैं। सोनिका कुमार ने राजस्‍थान कैडर में तैनात IAS Shubham Bhaisare से लव मैरिज की। शादी के आधार पर सोनिका कुमारी पश्चिम बंगाल कैडर से 4 जुलाई 2024 को राजस्‍थान कैडर में आ गईं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS सोनिका कुमारी, जो कैडर बदलकर आईं राजस्‍थान? LBSNAA में शुभम अशोक को दे बैठी थीं दिल

5. IAS Aashima Goyal: साल 2019 बैच की आईएएस अधिकारी आशिमा गोयल ने उत्‍तराखंड कैडर में तैनात IFS Rahul Mishra से लव मैरिज की। आशिमा गोयल फरीदाबाद व राहुल मिश्रा राजस्‍थान के अजमेर के रहने वाले हैं। शादी के ग्राउंड पर आशिमा केरल कैडर से उत्‍तराखंड कैडर में आ गईं।

कैडर बदलने वालों में ये अफसर भी

  • 2020 बैच की आईएएस गुंजन सिंह ने 2018 आईएएस वैभव श्रीवास्‍तव से शादी की और बिहार कैडर में चली गईं।
  • 2018 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर आईएएस उत्साह चौधरी ने राजस्‍थान कैडर की IAS शिल्पा सिंह से शादी करके कैडर बदला।
  • 2019 बैच के आईएएस ललितादित्‍य नीलम ने IPS वृंदा एस से शादी के आधार पर छत्‍तीसगढ़ से तमिलनाडु कैडर में आए।
  • 2017 बैच की आईएएस अनुपमा अंजलि ने आईएएस हर्षित कुमार से शादी की और इसी आधार पर आंध्र प्रदेश कैडर से हरियाणा कैडर में ट्रांसफर होकर आईं।
  • आईएएस प्रतिभा सिंह व आईपीएस आदित्‍य लंगेह ने शादी की और प्रतिभा सिंह
  • संचित गंगवार: तेलंगाना कैडर में 2018 बैच के आईपीएस रीतिराज से शादी के ग्राउंड पर आईएएस सिंचत गंगवार को असम-मेघालय संवर्ग से तेलंगाना में ट्रांसफर मिला।
  • पल्‍लवी सरकार: एजीएमयूटी कैडर में 2017 बैच के आईएफएस सुरज सिंह से शादी करने पर पल्‍लवी सरकार का असम मेघायल से ट्रांसफर हुआ।
  • रेणु सोगन: आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा से शादी करने के आधार पर आईएएस रेणु सोगन हरियाणा कैडर में आ गईं।

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi ने पति IPS Manish Kumar को अनूठे अंदाज में विश किया बर्थडे, जानिए इनकी Love Story

सिविल सेवाओं में कैडर बदलने का नियम

अखिल भारतीय सेवाओं का एक अधिकारी अगर दूसरे कैडर में तैनात किसी अधिकारी से शादी करता है उसे इंटर कैडर ट्रांसफर के लिए केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) से अनुमति मांगनी होती है।

खास बात यह है इंटर कैडर ट्रांसफर में होम कैडर की अनुमति नहीं दी जाती है। शादी के ग्राउंड के आधार पर इंटर कैडर ट्रांसफर के मामले में पहले यह सुनिश्चित करना होता है कि पति या पत्‍नी का कैडर उस अधिकारी को स्‍वीकार करता है।

यदि पति या पत्‍नी के दोनों कैडर को अधिकारी स्‍वीकार नहीं करते हैं तो सरकार उनका किसी तीसरे कैडर में ट्रांसफर कर देगी ताकि वो साथ रह सकें। यह तभी संभव है जब पति-पत्‍नी दोनों में से कोई एक आईएएस हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+