Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

B Chandrakala: तेज तर्रार IAS बी चंद्रकला इन दिनों क्‍या कर रही हैं? कभी UP सरकार से ही ले लिया था पंगा

Ias B Chandrakala Latest News: किसी ठेकेदार को डांट फटकार लगाकर चुप करवा देना। किसी अधिकारी को मीटिंग से ही भगा देना तो किसी को जेल भिजवाने की धमकी दे डालना। यूपी कैडर की आईएएस बी चंद्रकला अपने इसी दबंग अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं।

सड़क कैसे उखड़ गई? चुप...। चलो निकलो यहां से....। जेल तो जरूर भेजूंगी...। दिमाग खराब है तुम्‍हारा? इसको बैठाओ अंदर। चुप...। मैं तुम्‍हारे घर अनजान मर्द भेजूं...। ये चंद लाइनें आईएएस बी चंद्रकला के उन वीडियो की हैं, जो खूब वायरल हुए थे।

IAS B Chandrakala current posting

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेज तर्रार आईएएस अफसरों में से एक बी. चंद्रकला के वीडियो कुछ सालों पहले खूब वायरल हुआ करते थे, मगर इन दिनों तो गूगल के People also ask में Where is Ias Chandrakala now? टॉप सर्च है।

IAS B Chandrakala current posting

आईएएस चंद्रकला अभी कहां हैं?

साल 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण व पंचायती राज विभाग में सचिव पद पर लखनऊ में पोस्‍टेड हैं। इससे पहले साल 2012 से 2017 तक हमीरपुर, मथुरा, बुलंदशहर, बिजनौर व मेरठ जैसे जिलों की डीएम भी रह चुकी हैं। एक जनवरी 2017 से चंद्रकला सीनियर स्‍कैल की आईएएस बन गईं। तब से सचिव स्‍तर की पोस्टिंग पा रही हैं।

IAS B Chandrakala current posting

आईएएस बी चंद्रकला जीवनी (Mrs. B. Chandrakala Personal Details)

  • पूरा नाम-भुक्या चंद्रकला नीरू
  • चर्चितनाम-Lady Dabang
  • जन्‍मदिन- 27 सितंबर 1979
  • जन्‍मस्‍थान-करीमनगर तेलंगाना
  • शिक्षा-एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.बी.ए.
  • पति-ए.रामुलू, इंजीनियर तेलंगाना सरकार
  • बेटी-कीर्ति चंद्रा
IAS B Chandrakala current posting

जब यूपी सरकार से भिड़ गई थीं बी चंद्रकला

आईएएस बी चंद्रकला जब उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में कलेक्‍टर रहीं तब अवैध खनन, अवैध निर्माण और स्वच्छता अभियान को लेकर वे यूपी सरकार तक से भिड़ गई थीं। इन मुद्दों स्‍थानीय राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों तक के साथ बी चंद्रकला का टकराव देखने को मिलता था। इसी बात ने इन्‍हें उस समय देश की पॉपुलर महिला डीएम बना दिया था।

बी चंद्रकला के घर सीबीआई रेड

  • आईएएस बी चंद्रकला साल 2019 में उस समय भी सुर्खियों में रहीं जब इनके घर पर सीबीआई ने छापा मारा था। इन पर साल 2019 के बालू खनन घोटाले में भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे थे। हालांकि उन आरोपों को बी चंद्र कला ने खुद के खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया था।
  • बी चंद्रकला 'नायक' स्‍टाइल में ऑन द स्‍पॉट फैसलें कर दिया करती थीं। बी चंद्र कला की दबंग कार्यशैली को लेकर यूपी में विपक्ष की पार्टी भाजपा ने सवाल उठाए थे। फिर जब राज्‍य में भाजपा की सरकार बनी और आईएएस बी. चंद्रकला की पदस्थापना दिल्ली कर दी गई।

आईएएस बी चंद्रकला का सर्विस रिकॉर्ड

1 प्रथम चरण प्रशिक्षण मसूरी 01/09/2008 से 15/08/2010 तक
2 द्वितीय चरण प्रशिक्षण मसूरी 16/06/2010 से 20/08/2010 तक
3 संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज 24/08/2010 से 16/07/2011 तक
4 मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज 17/07/2011 से 13/04/2012 तक
5 डी.एम. एवं कलेक्टर हमीरपुर 13/04/2012 से 06/06/2014 तक
6 डी.एम. एवं कलेक्टर मथुरा 07/06/2014 से 13/10/2014 तक
7 डी.एम. एवं कलेक्टर बुलंदशहर 14/10/2014 से 26/03/2016 तक
8 डी.एम. एवं कलेक्टर बिजनौर 27/03/2016 से 13/09/2016 तक
9 डी.एम. एवं कलेक्टर मेरठ 14/09/2016 से 28/03/2017 तक
10 अवर सचिव, भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय नई दिल्ली 29/03/2017 से 30/06/2017 तक

11 उप सचिव, भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय नई दिल्ली 01/07/2017 से 08/02/2018 तक
12 विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ 07/03/2018 से 02/11/2020 तक
13 प्रतीक्षा में लखनऊ 02/11/2020 से 02/03/2021 तक
14 विशेष सचिव, ए.पी.सी. शाखा, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 02/03/2021 से 30/03/2021 तक
15 विशेष सचिव, ए.पी.सी. शाखा, उत्तर प्रदेश सरकार+ अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ 02/03/2021 से 08/01/2024 तक
16 सचिव, ए.पी.सी. शाखा, उत्तर प्रदेश सरकार+ अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ 02/03/2021 से 26/01/2024 तक
17 सचिव, महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 26/01/2024 से 10/05/2024 तक
18 सचिव, महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं सचिव पंचायती राज विभाग 26/01/2024 से

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+