IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्कार के VIDEO की हकीकत
IAS Srushti Deshmukh Gowda: आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख की मौत...। सृष्टि जयंत देशमुख नहीं रहीं...। सृष्टि जयंत देशमुख नो मोर...। IAS Srushti Deshmukh RIP...ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह सब तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये तो यूट्यूब चैनलों पर अपलोड Video के थंबनेल फोटो पर लिखे शीर्षक हैं। सृष्टि जयंत देशमुख की मौत को लेकर यूट्यूब चैनलों पर बीते एक सप्ताह से धड़ाधड़ वीडियो बनाए जा रहे हैं।

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने से लेकर लव मैरिज और मध्य प्रदेश कैडर में बतौर आईएएस अपने काम के अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख की मौत की न्यूज वायरल
मध्य प्रदेश कैडर की काबिल और युवा आईएएस अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख की मौत वाली इस वायरल न्यूज की हकीकत बेहद चौंका देने वाली है, जो आप पूरी खबर पढ़कर जान पाएंगे। सबसे पहले तो उन यूट्यूब चैनलों के बारे में जान लीजिए जिनमें आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख की मौत के नाम पर शोक मनाने की होड़ सी लगी हुई है।

इन यूट्यूब चैनलों ने बनाए सृष्टि देशमुख की मौत के वीडियो
Purisrar World
MQ News
sameer trending
NEWS LIVE
Umar Baloch U K
Sama Breaking
DD INFO
Boly Talk
Bollywood Secrets
Mahar Voice
𝐁𝐨𝐥𝐲 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝
Boly Star
Boly Fidai Bollywood Secrets
News Feed
Viral In Dunya
Bollywood news death

अंतिम संस्कार में दिखाई दे रही भीड़
गूगल पर ias srushti deshmukh passed away सर्च करने पर रिजल्ट के पहले पेज पर ही एक दर्जन से ज्यादा यूट्यूब चैनलों के वीडियो आते हैं, जो एक सप्ताह से लेकर 20 घंटे पहले के बनाए हुए हैं। सभी पर आईएएस अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख की मौत की सूचना दी गई है। यही नहीं बल्कि कई वीडियो के थंबनेल फोटो में तो आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई हुई है। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ भी दिखाई जा रही है। साथ ही कई वीडियो के थंबनेल फोटो में तो उनके परिजनों को विलाप करते भी दिखाया गया है।

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख बोलीं-'मैं जिंदा हूं'
सृष्टि जयंत गौड़ा की मौत वाले वीडियो की हकीकत जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने आईएएस सृष्टि जयंत गौड़ा के मोबाइल नंबर पर फोन लगाया। फोन खुद आईएएस सृष्टि जयंत गौड़ा ने उठाया। उन्हें उनकी मौत की वायरल न्यूज के बारे में बताया तो वे बोलीं मैं जिंदा हूं। पता है मुझे यूट्यूब पर उनकी मौत के फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह किसने और क्यों शुरू किया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दिवाली के बाद से ऐसा हो रहा है। दिवाली पर उनके किसी जानने वाले ने उन्हें उनकी मौत से संबंधित वायरल वीडियो के बारे में बताया था। तब से यह फेक न्यूज वीडियो थम नहीं रहे हैं।

सृष्टि ने साइबर सेल में दी शिकायत
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख ने बताया कि जिंदा होते हुए मौत के फेक वीडियो वायरल होने से उनके परिजन, रिश्तेदार और साथी कर्मचारी खासे परेशान हैं। हर कोई उन्हें फोन करके हकीकत जानने में जुटा है। खुद भी जवाब देते-देते परेशान हो चुकी हैं। इन फर्जी वीडियो के खिलाफ गाडरवारा एसडीएम सृष्टि जयंत देशमुख ने साइबर सेल और नरसिंहपुर एसपी से शिकायत की है। साथ ही यूट्यूब को भी इस बारे में लिख रही हैं।

यूट्यूब चैनल के मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख ने बताया कि उनकी मौत की झूठी खबर का वीडियो बनाकर वायरल करवा रहे यूट्यूब चैनल के मालिकों का वे मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से एड्रेस ट्रेस करवा रही हैं। फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। लोग वीडियो पर व्यू पाने के लिए एक जिंदा आईएएस अधिकारी तक को मार दे रहे हैं। ऐसे फेक वीडियो के खिलाफ यूट्यूब इंडिया को भी कड़े कदम उठाने चाहिए।

कौन हैं आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख?
सृष्टि जयंत देशमुख मध्य प्रदेश कैडर में यूपीएससी 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 5वीं रैंक हासिल की थी। सृष्टि जयंत देशमुख वर्तमान में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एसडीएम हैं। सृष्टि जयंत देशमुख ने अप्रैल 2022 में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस डॉ नागार्जुन गौड़ा से शादी की है। शादी के बाद सृष्टि ने अपने में पति का भी सरनेम जोड़कर सृष्टि देशमुख गौड़ा रख लिया।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया में दावा कि आईएएस अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख की मौत
नतीजा
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख जिंदा हैं।
Rating
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications