Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने UP सरकार को 10 दिन में यूं कमाकर दिए थे 80 करोड़ रुपए, अब 5वां राष्‍ट्रीय जल अवार्ड

IAS Durga shakti Nagpal Complete Story in Hindi: भारतीय प्रशासनिक सेवा की दबंग लेडी आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को 22 अक्‍टूबर 2024 को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5वां राष्‍ट्रीय अवार्ड प्रदान किया है। लखीमपुर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को यह अवार्ड पूर्व में बांदा डीएम रहते जल संरक्षण के लिए किए गए कार्य के चलते दिया गया है।

संभवतया यूपी कैडर की ये इकलौती ऐसी महिला तेज तर्रार व सुपर डीएम आईएएस अफसर हैं, जिन्‍होंने नोएडा SDM रहते महज 10 दिन में यूपी सरकार को 80 करोड़ रुपए का राजस्‍व कमाकर दिया था।

यह भी पढ़ें- Durga Shakti Nagpal DM: आधी रात को गुंडों से भिड़ने वालीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक सुर्खियों में क्‍यों?

IAS Durga shakti Nagpal

दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी चर्चित IAS

उत्‍तर प्रदेश कैडर में पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह की पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल ने वो 80 करोड़ का राजस्‍व भी गुंड़ों (रेत माफिया) से लड़कर दिया था। रात को उनके ठिकानों पर रेड मारी। जान जोखिम में डाली। निलंबन झेला और आखिर में दुर्गा शक्ति नागपाल के बुलंद हौसलों के सामने उत्‍तर सरकार तक को झुकना पड़ा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये तेज तर्रार IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, जो बनीं लखीमपुर खीरी DM, पति अभिषेक सिंह ने वापस मांगी नौकरी

IAS Durga Shakti Nagpal Story in Hindi

दुर्गा शक्ति नागपाल की कहानी क्‍या है?

शहीद की पोती दुर्गा शक्ति नागपाल को यूपी कैडर में साल 2010 बैच की तेज तर्रार आईएएस बनाने वाली यह कहानी उनकी पहली पोस्टिंग से जुड़ी है, जो उन्‍होंने जोश Talks को दिए इंटरव्‍यू में खुद शेयर की थी। पढ़ें रौंगटे खड़े कर देने वाली पूरी कहानी खुद आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की जुबानी।

यह भी पढ़ें- B Chandrakala: तेज तर्रार IAS बी चंद्रकला इन दिनों क्‍या रहीं? कभी UP सरकार से ही ले लिया था पंगा

IAS Durga Shakti Nagpal

दुर्गा शुक्ति नागपाल को नोएडा SDM पद पर पहली पोस्टिंग

27 अगस्‍त 2012 को मुझे संयुक्त मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में गौतमबुद्ध नगर (Noida) में नियुक्ति मिली थी। यह मेरी पहली पोस्टिंग थी। ज्‍वाइन किए छह से सात माह ही हुए थे। एक दिन में अपने ऑफिस में बैठी हुई थी। कुछ गांव वाले आए और उन्‍होंने कहा कि रात में गुंड़े आते हैं। जेसीबी, ट्रैक्‍टर, डम्‍पर, ट्रॉली और कट्टे लेकर आते हैं। हमारे खेतों के आस-पास रात को बालू (मिट्टी) अवैध खनन करते हैं।

IAS durga Shakti Nagpal Husband Name

यह भी पढ़ें- DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह को लगा तगड़ा झटका, सुनने को मिला-पता नहीं कौन होते हैं IAS?

लोगों ने गुहार लगाई कि नोएडा के ग्रामीण इलाकों से मिट्टी का अवैध खनन करके निर्माण कार्यों में काम ली जा रही है। मिट्टी के खनन से खेतों में फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। यमुना नदी की दिशा तक बदलती जा रही है। पानी किसानों के घरों तक पहुंच रहा है। हमेशा बाढ़ का डर बना रहता है। हमें बचाइए...।

IAS Durga Shakti Nagpal DM

मैंने सोचा कि नोएडा जैसे विकसित होते शहर में रात को ऐसे अवैध खनन भी होता है? मौके पर जाने की ठानी। देखा कि रात को रेत का खनन करने के लिए ऐसे शामियाने लगाए हुए थे जैसे कोई शादी समारोह हो। बड़ी-बडी लाइटें व अत्‍याधुनिक मशीनों से रेत का अवैध खनन किया जा रहा था।

IAS Durga shakti Nagpal

उस समय युवा आईएएस दुर्गा शक्ति ने बतौर नोएडा एसडीएम रेत माफिया के ठिकानों पर रेड मारने का प्‍लान बनाया। उनकी टीम में 15 से 20 लोग थे। जबकि सामने माफिया के पास गुंड़ों की पूरी फौज थी। उनके पास आधुनिक हथियार थे। लग्‍जरी कारें थीं। दुर्गा शक्ति नागपाल की तो सरकारी गाड़ी भी ऐसी थी वो 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से ज्‍यादा भाग ही नहीं पाती थी। फिर भी वो और उनकी टीम पीछे नहीं हटी।

यह भी पढ़ें- Abhishek Singh: इस्‍तीफा देकर पछता रहे IAS अभिषेक सिंह? सनी लियोनी संग ठुमके लगाने के बाद वापस मांगी नौकरी

About IAS Durga Shakti Nagpal

दुर्गा शक्ति नागपाल आईएएस की टीम ने 10-12 रातें लगातार रेड मारी। जान तो जोखिम में पड़ी ही, मगर नतीजा यह रहा कि इतने कम समय में ही माफिया के ट्रैक्‍टर-टॉली, मोटरसाइकिल, कार, डंपर व जेसीबी जैसे 100 वाहन जब्‍त कर लिए। तकरीबन 120 लोगों को अरेस्‍ट किया और यूपी सरकार को 80 करोड़ रुपए रॉयलटी बतौर राजस्‍व कमाकर दे दी।

यह भी पढ़ें- गांव पहुंच मिट्टी पर क्‍यों बैठीं IAS परी बिशनोई, MLA पति भव्‍य बिश्‍नोई के हरियाणा में कब होगा ट्रांसफर?

IAS Durga shakti Nagpal

दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा माफिया की कमरतोड़ कार्रवाई से नोएडा के पीड़ित किसानों ने राहत की सांस ली। कोई किसान घर की गाय का घी तो कोई गाजर का हलवा नागपाल के लिए लेकर आया। कोई किसान अपने खेत की सब्‍जी देकर गया। दूसरी तरफ दुर्गा शक्ति नागपाल व उनके माता-पिता को रेत माफिया के खिलाफ रेड मारने से रोकने के लिए धमकियां मिलने लगी थीं।

नोएडा के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर रहते हुए दुर्गा शक्ति नागपाल के रेत माफिया के खिलाफ सख्‍त कदम उठाया। उत्तर प्रदेश रेत खनन घोटाला देशभर में चर्चा का विषय बना। उस समय सपा के अखिलेश यादव की सरकार ने उनको निलंबित कर दिया। हालांकि बाद में ससम्‍मान बहाल भी किया गया।

IAS Durga Shakti Nagpal ias durga shakti nagpal suspended

दुर्गा शक्ति नागपाल जीवन परिचय (Durga Shakti Nagpal Biography)

  • जन्‍म-25 जून 1985
  • गृह जिला- नई दिल्‍ली
  • आईएएस बैच-2010
  • आईएएस कैडर-यूपी
  • शिक्षा- B.Tech.(CSE)
  • वर्तमान पद-डीएम लखीमपुर खीरी
  • पति-अभिषेक सिंह, आईएएस
  • बच्‍चे-दो
  • यूपीएससी रैंक-20
durga shakti nagpal ias husband

दुर्गा शक्ति नागपाल का सर्विस रिकॉर्ड (Durga Shakti Nagpal Current Posting)

1 संयुक्त मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर 27/08/2012 से 27/07/2013 तक
2 निलंबित लखनऊ 28/07/2013 से 26/09/2013 तक
3 संयुक्त मजिस्ट्रेट कानपुर देहात 27/09/2013 से 25/02/2014 तक
4 मुख्य विकास अधिकारी मथुरा 26/02/2014 से 13/01/2015 तक
5 विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) भारत सरकार के कृषि मंत्री (श्री राधा मोहन सिंह) नई दिल्ली 14/01/2015 से 19/07/2019 तक
6 उप सचिव, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय सरकार। भारत की नई दिल्ली 19/07/2019 से 24/03/2021 तक
7 प्रतीक्षा में लखनऊ 24/03/2021 से 13/04/2021 तक
8 विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 13/04/2021 से 31/03/2023 तक
9 डी.एम. एवं कलेक्टर बांदा 31/03/2023 से 25/06/2024 तक
10 डी.एम. एवं कलेक्टर लखीमपुर खीरी 25/06/2024 से

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+