IAS Ria Dabi Wedding: आईएएस रिया डाबी बनीं IPS Manish Kumar की दुल्हन, शादी की तस्वीरें हो रहीं वायरल
IAS Riya Dabi IPS Manish Kumar Marriage: राजस्थान कैडर में सालभर से गुपचुप शादी को लेकर चर्चा में रहने वाली आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से 24 फरवरी 2024 को धूमधाम से शादी की है।
आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों ने परिजनों व चुनिंदा रिश्तेदारों की मौजूदगी में जयपुर के एक होटल में सात फेरे लिए हैं।

पहले खबर थी कि दोनों ने अप्रैल 2023 में कोर्ट मैरिज कर ली, जिसका खुलासा आईपीएस मनीष कुमार के महाराष्ट्र कैडर बदलकर राजस्थान कैडर में ट्रांसफर से हुआ था। हालांकि कोर्ट मैरिज की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी।
अब IAS रिया डाबी और IPS मनीष कुमार ने 24 फरवरी 2024 को जयपुर के मैरियट होटल में शादी की है, जिसमें दूल्हे मनीष कुमार ने सफेद शेरवानी पहनी व दुल्हन रिया डाबी लाल जोड़े में नजर आईं।

रिया डाबी राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी की छोटी बहन हैं। टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं। वहीं, रिया डाबी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 15वीं रैंक हासिल की थी। 12 जुलाई 1998 को जन्मी रिया डाबी वर्तमान उदयपुर जिले के गिर्वा में उपखंड अधिकारी (SDM) पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी फिर चर्चा में, IPS मनीष कुमार से गुपचुप शादी के बाद अब क्या हुआ?
रिया डाबी के पति आईपीएस मनीष कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1994 को हुआ था। ये भी रिया डाबी की तरह दिल्ली के ही रहने वाले हैं और साल 2020 में ही 581 रैंक हासिल की थी। वर्तमान में मनीष कुमार राजस्थान कैडर में उदयपुर जिले के मावली में एएसपी पद पोस्टेड हैं।
यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi ने पति IPS Manish Kumar को अनूठे अंदाज में विश किया बर्थडे, जानिए इनकी Love Story

पिछले साल मनीष कुमार का महाराष्ट्र कैडर से राजस्थान कैडर में आने आदेश वायरल हुआ था, जिसमें ट्रांसफर का आधार रिया डाबी से शादी करना बताया था। तब बताया जा रहा था कि दोनों ने समयाभाव में कोर्ट मैरिज की है। बाद में सामाजिक रीति रिवाज से भी शादी करेंगे।
अभी दो दिन पहले रिया डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी 'To Be Bride' वाली तस्वीरों की एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वे अपनी बहन रिया डाबी और मेकअप आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications