IPS Became Mother: नवजोत सिमी के प्यार में पश्चिम बंगाल छोड़ बिहार कैडर चले आए IAS तुषार सिंगला
देश की सबसे खूबसूरत IPS Navjot Simi मां बन गई हैं। इन्होंने IAS Tushar Singla से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में दोनों बिहार कैडर में सेवाएं दे रहे हैं।
IPS Navjot Simi IAS Tushar Singla: देश की सबसे चर्चित आईएएस टीना डाबी के बेटा जन्म के बाद कुछ ही दिन बाद देश की सबसे खूबसूरत आईपीएस नवजोत सिमी के घर भी किलकारी गूंजी हैं। आईपीएस नवजोत सिमी भी मां बन गई हैं।
बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी नजवजोत सिमी ने 21 अक्टूबर 2023 को अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर अपने बेबी बंप व नवजात बच्चे की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद से लोग ने इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

नवजोत सिमी के पति आईएएस तुषार सिंगला है, जो वर्तमान में बिहार में किशनगढ़ डीएम पद पर सेवाएं दे रहे हैं। यूपीएससी पास करने के बाद तुषार सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था, मगर नवजोत सिमी से शादी के आधार पर कैडर बदलवाकर पश्चिम बंगाल से ये भी बिहार चले आए। नवजोत सिमी पहले से ही बिहार में पोस्टेड थीं।
नवजोत सिमी व तुषार सिंगला की लव स्टोरी
नवजोत सिमी व तुषार सिंगला दोनों ही पंजाब से हैं। इसी वजह से यूपीएससी क्रैक करने के बाद एक-दूसरे से पहचान हुई। दोस्ती प्यार में बदली। उस समय सिमी बिहार व सिंगला पश्चिम बंगाल में पोस्टेड थे। उसी दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आ गए। दोनों को चुनाव के चलते शादी के लिए समय नहीं मिल पाया तो नवजोत सिमी बिहार से पश्चिम बंगाल पहुंची और 14 फरवरी 2020 को तुषार सिंगला के कार्यालय में ही शादी रचा ली। फिर मंदिर में भी शादी की।

नवजोत सिमी का जीवन परिचय
- नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ।
- सिमी ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 735वीं रैंक पाकर बिहार कैडर में आईपीएस बनीं।
- नवजोत सिमी ने पाखोवाल के पंजाब मॉडल पब्लिक स्कूल व बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और रिसर्च से पढ़ाई की।
- बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री पाने वाली आईपीएस नवजोत सिमी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
- बिहार के पटना डीएसपी पद पर भी नवजोत सिमी सेवाएं दे चुकी हैं।
तुषार सिंगला का जीवन परिचय
- पंजाब के बरनाला के रहने वाले तुषार सिंगला ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में दूसरे प्रयास में 86वीं रैंक हासिल की थी।
- आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले तुषार सिंगला ने पश्चिम बंगाल कैडर में हावड़ा में भी सेवाएं दीं।
- आईएएस तुषार सिंगला का जन्म 3 जून 1990 को हुआ। इन्होंने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था।












Click it and Unblock the Notifications