Valentine Day 2024: मोहब्बत की मिसाल है इस IAS-IPS की लव स्टोरी, वेलेंटाइन डे पर यूं मुकम्मल हुआ इश्क़
IAS-IPS Love Story Valentine Day 2024: मोहब्बत का महीना चल रहा है। 14 फरवरी 2024 को वेलेंटाइन डे के मौके प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करेंगे। बिहार कैडर में ऐसे आईएएस आईपीएस की जोड़ी भी है, जिनकी प्रेम कहानी मोहब्बत की मिसाल है।
अफसरों की लव स्टोरी
हम बात कर रहे हैं आईएएस तुषार सिंगला व आईपीएस नवजोत सिमी की है। ये भी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के उन अफसरों में शामिल हैं, जो UPSC क्रैक करने के बाद एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।

शादी करने बिहार से पश्चिम बंगाल पहुंचीं आईपीएस
यूपीएससी पास करने के बाद नवजोत सिमी को बिहार व तुषार सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर मिला। एक मीटिंग के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई। बातों-मुलाकातों का सिलसिला प्यार में बदल गया। बिहार से नवजोत सिमी पश्चिम बंगाल के हावड़ा चली और दोनों ने सिंगला के ऑफिस में रजिस्टर्ड मैरिज की। फिर मंदिर में भी शादी की। पिछले साल सिमी ने बेटी को जन्म दिया।
कौन हैं आईएएस तुषार सिंगला
बता दें कि आईएएस तुषार सिंगला पंजाब के बरनाला के रहने वाले है। 3 जून 1990 को जन्मे तुषार सिंगला ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2015 क्रैक की। 86वीं रैंक हासिल कर पश्चिम बंगाल कैडर में आईएएस बने।
बचपन में ही पिता को खो देने वाले तुषार सिंगला ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की और आईएएस बनकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सेवाएं दी। नवजोत सिमी से लव मैरिज के बाद कैडर बदलकर बिहार आ गए। वर्तमान में बिहार के किशनगंज में जिला कलेक्टर पद पर हैं।
कौन हैं आईपीएस नवजोत सिमी
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसंबर 1987 जन्मी नवजोत सिमी बिहार कैडर की आईपीएस हैं। दूसरे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 735वीं रैंक हासिल की थी।
नवजोत सिमी ने पाखोवाल के पंजाब मॉडल पब्लिक स्कूल व बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और रिसर्च से पढ़ाई की। इनके पास बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की भी डिग्री है।












Click it and Unblock the Notifications