कौन हैं IAS सोनिका कुमारी, जो कैडर बदलकर आईं राजस्‍थान? LBSNAA में शुभम अशोक को दे बैठी थीं दिल

IAS Sonika Kumari Rajasthan: राजस्‍थान कैडर में नई आईएएस सोनिका कुमारी की एंट्री हुई है। सोनिका कुमारी पश्चिम बंगाल से कैडर बदलकर राजस्‍थान में आई हैं। साल 2022 बैच की आईएएस अधिकारी सोनिका कुमारी की कैडर बदलने की अर्जी केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने शादी के आधार पर मंजूर की है।

दरअसल, सोनिका कुमारी ने राजस्‍थान कैडर में तैनात आईएएस अधिकारी शुभम अशोक भाईसारे से 3 जुलाई 2023 को शादी की थी। शादी को आधार बनाकर सोनिक कुमारी ने कैट से कैडर बदलने की अनुमति मांगी थी। फिलहाल वे प्रोबेशन पीरियड में हैं।

IAS Sonika Kumari IAS Shubham Ashok

साल 2022 में क्रैक की थी यूपीएससी

सोनिका कुमारी मूलरूप से बिहार के कटिहार जिले के गांव बरारी की रहने वाली हैं। साल 2022 में 610वीं रैंक हासिल करते हुए संघ लोकसभा सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। सोनिका कुमारी का यह तीसरा प्रयास था। यूपीएससी पास करने के बाद सोनिका कुमारी को पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित हुआ था।

ट्रेनिंग में हुआ प्‍यार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कैडर बदलकर राजस्‍थान आईं आईएएस अधिकारी सोनिका कुमारी के पति शुभम अशोक भाईसारे ने भी साल 2022 में यूपीएससी पास की थी। शुभम अशोक महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात मसूरी स्थित आईएएस अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान हुई। फिर दोस्‍ती प्‍यार में बदली और दोनों ने लव मैरिज कर ली।

IAS Sonika Kumari IAS Shubham Ashok

बता दें कि भारतीय वायुसेना में अफसर प्रकाश कुमार शाह की बेटी सोनिका कुमारी ने शुरुआती शिक्षा अपने गांव के स्‍कूल से ली थी। फिर केंद्रीय विद्यालय से उच्च माध्यमिक तक की पढ़ाई की। एनआईटी नागपुर से बीटेक और आईआईटी दिल्ली से एम-टेक की डिग्री ली। कुछ महीनों तक निजी कंपनी में नौकरी भी की लेकिन बाद में सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई थीं। पिता प्रकाश शाह की जम्‍मू कश्‍मीर में पोस्टिंग होने के कारण सोनिका कुमारी ने दिल्‍ली में रहकर पढ़ाई की। तब इनके साथ मां सुनीता देवी रहा करती थी।

पांच साल में 45 ने बदला कैडर

आईएएस अफसरों को शादी के आधार पर इंटर कैडर ट्रांसफर आसानी से मिल जाता है। बीते पांच साल में देशभर में 45 अफसरों का कैडर शादी के ग्राउंड पर ही बदला गया है। इनमें राजस्‍थान के भी तीन आईएएस हैं। पिछले साल मार्च में 2020 बैच की आईएएस गुंजन सिंह का बिहार कैडर के 2018 के आईएएस वैभव श्रीवास्तव से मैरिज के आधार पर बिहार ट्रांसफर किया गया था। जुलाई, 2019 में छत्तीसगढ़ कैडर में 2018 बैच के आईएएस उत्साह चौधरी को राजस्थान कैडर की आईएएस शिल्पा सिंह से शादी पर यहां ट्रांसफर हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+