IAS Ria Dabi ने पति IPS Manish Kumar को अनूठे अंदाज में विश किया बर्थडे, जानिए इनकी Love Story

IAS Ria Dabi Husband IPS Manish Kumar Birthday: राजस्‍थान कैडर की आईएएस रिया डाबी का परिवार आज फिर सुर्खियों में है। इसकी दो वजह है। एक तो रिया डाबी के पति आईपीएस का मनीष कुमार का जन्‍मदिन और दूसरी आईएएस टीना डाबी के बेटे की पहली तस्‍वीर सामने आना।

दरअसल, 2 अक्‍टूबर 1994 को जन्‍मे आईपीएस मनीष कुमार आज अपना 29वां जन्‍म दिन मना रहे हैं। पति के जन्‍मदिन के मौके पर पत्‍नी आईएएस रिया डाबी ने अनूठे अंदाज में बर्थडे विश किया है।

IAS IPS Husband wife

IAS रिया डाबी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पति IPS मनीष कुमार के साथ तीन तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह अफसर पति-पत्‍नी की जोड़ी बेहद खुश व खूबसूरत नजर आ रही है।

आईपीएस पति मनीष कुमार को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रिया डाबी ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा ''सबसे खास व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं ❤️ आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे दिल, मेरी रोशनी हैं जब आसमान धूसर हो जाता है। केवल अस्तित्व में रहने और आज जन्म लेने के लिए धन्यवाद। चीयर्स 🥂

आईएएस पत्‍नी रिया डाबी की जन्‍मदिन की शुभकामनाएं वाली पोस्‍ट पर आईपीएस मनीष कुमार ने रिप्‍लाई देते हुए धन्‍यवाद लिखा है। बता दें कि आईपीएस मनीष कुमार दिल्‍ली के पीतमपुरा के रहने वाले हैं। दिल्‍ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक की डिग्री ले रखी है।

आईपीएस मनीष कुमार ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 581वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, रिया डाबी ने भी 2020 में ही 15वीं रैंक पाकर आईएएस बनी। मनीष कुमार को महाराष्‍ट्र कैडर और रिया डाबी को राजस्‍थान कैडर मिला था।

आईएएस रिया डाबी व आईपीएस मनीष कुमार की लव स्‍टोरी कभी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई। ना ही दोनों ने कभी इस पर चर्चा की। कहते हैं कि ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और अप्रैल 2023 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी के बाद आईपीएस मनीष कुमार महाराष्‍ट्र कैडर छोड़कर राजस्‍थान आ गए।

इधर, आईएएस टीना डाबी ने भी छोटी बहन रिया डाबी के पति आईपीएस मनीष कुमार को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। टीना डाबी ने अपने बेटे की पहली तस्‍वीर शेयर की, जो मनीष कुमार के गोद है। अपने बेटे की ओर से शुभकामना देते हुए तस्‍वीर पर लिखा-हैप्‍पी बर्थडे मौसा जी।

{video1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+