अगले 25 वर्षों में कैसा होगा अपना भारत ? पीएम मोदी ने अपने भाषण से तय कर दिया एजेंडा

नई दिल्ली, 15 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लालकिले से एक तरह से आने वाले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनने का एजेंडा सेट कर दिया है। इसके लिए उन्होंने खासकर युवाओं से विशेष सहयोग मांगा है और पंचप्रणों के माध्यम से आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने बीते दशकों में भारत में हुई प्रगति का जिक्र भी किया है और बताया है कि भारत के पास कितनी क्षमता है, जिसकी मदद से हर लक्ष्य को पूरा करना संभव है।

पीएम मोदी ने अपने भाषण से तय कर दिया एजेंडा

पीएम मोदी ने अपने भाषण से तय कर दिया एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर लगातार नौवीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतनी बार यह सौभाग्य मिला है। इस दौरान अपने 83 मिनट के भाषण में आने वाले 25 वर्षों के लिए देश का एजेंडा तय करने की कोशिश की है। मतलब, जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तो वह कैसा होगा? दुनिया में उसका कैसा स्थान होगा। क्योंकि, इसमें कोई दो राय नहीं कि सात सौ-आठ सौ वर्षों की गुलामी की जंजीर तोड़कर निकलने के बाद और देश के विभाजन का असहनीय दर्द झेलने के बावजूद भारत ने बीते 75 वर्षों में अनमोल प्रगति की है। इन साढ़े सात दशकों में आधुनिक भारत का बुनियाद इतना मजबूत जरूर हो चुका है कि आने वाले ढाई दशकों में यह कामयाबी के और झंडे गाड़ सकता है।

Recommended Video

    Independence Day 2022: Red Fort पर इस बार तिरंगे वाली पगड़ी में दिखे PM Modi | वनइंडिया हिंदी *News
    हमारे पास एक अनमोल सामर्थ्य है- प्रधानमंत्री

    हमारे पास एक अनमोल सामर्थ्य है- प्रधानमंत्री

    स्वतंत्रता के बाद सारे मुश्किलों के बावजूद देश की प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया है कि देश किस तरह से आगे बढ़ा है। भारत की विविधता,जो गैरों को बोझ लगती थी, उसी शक्ति की बदौलत भारत ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा, "दुनिया को पता नहीं था कि भारत के पास एक इंहेरेंट सामर्थ्य है, एक संस्कार सरिता है, एक मन मस्तिष्क् का, विचारों का बंधन है; और वह है भारत लोकतंत्र की जननी है, मदर ऑफ डेमोक्रेसी है और जिनके जहन में लोकतंत्र होता है, वे जब संकल्प कर के चल पड़ते हैं, वो सामर्थ्य दुनिया की बड़ी-बड़ी सल्तनतों के लिए भी संकट का काल लेकर के आती है। ये मदर ऑफ डेमोक्रेसी, ये लोकतंत्र की जननी, हमारे भारत ने सिद्ध कर दिया कि हमारे पास एक अनमोल सामर्थ्य है।"

    'हमें पंचप्रण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा'

    'हमें पंचप्रण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा'

    2047 में जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो उसके लिए प्रधानमंत्री ने कुछ खास एजेंडे पर फोकस किया है। उन्होंने कहा "अगले 25 वर्ष हमारे देश के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है और इसलिए जब मैं आज मेरे सामने लाल किले पर से 130 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्‍य का स्‍मरण करता हूं.... उनके सपनों को देखता हूं.... उनके संकल्‍प की अनुभूति करता हूं तो साथियों मुझे लगता है आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंचप्रण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। अपने संकल्‍पों को केंद्रित करना होगा...... अपने सामर्थ्‍य को केंद्रित करना होगा।"

    भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

    भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

    फिर पीएम मोदी ने उन पंचप्रण के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि इसी पंचप्रण की शक्ति से आने वाले वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, 'पहला प्रण..और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत, अब उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्रण है- किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर, हमारी आदतों के भीतर गुलामी का एक भी अंश अगर अभी भी कोई है, तो उसको किसी भी हालत में बचने नहीं देना है। तीसरा प्रण शक्ति- हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा प्रण है- एकता और एकजुटता; और पांचवां प्रण है नागरिकों का कर्तव्‍य, जिसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता, मुख्‍यमंत्री भी बाहर नहीं होता वो भी नागरिक है। ये हमारे आने वाले 25 साल के सपनों को पूरा करने के लिए एक बहुत बड़ी प्रण शक्ति है।'

    अगले 25 वर्षों में कैसा होगा अपना भारत ?

    अगले 25 वर्षों में कैसा होगा अपना भारत ?

    इन पंचप्रणों को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने युवाओं से बहुत बड़ी उम्मीद लगाई है। उनका कहना है कि इन 25 वर्षों में अपने देश को विकसित भारत बनाकर रहना है। उन्होंने कहा कि 20-25 साल के मेरे नौजवान, जब देश आजादी का 100 साल मनाएगा तो आप 50-55 के हुए होंगे। मतलब उनके जीवन का यह स्वर्णिम काल होगा। आने वाले साल उनके सपनों को पूरा करने का काल है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है, 'आप संकल्‍प ले करके मेरे साथ चल पड़िए साथियों, तिंरगे झंडे की शपथ ले करके चल पड़िए, हम सब पूरी ताकत से लग जाएं.... महासंकल्‍प, मेरा देश विकसित देश होगा, डेवलप्ड कंट्री होगा, विकास के हरेक पैरामीटर में हम मानवकेंद्री व्‍यवस्‍था को विकसित करेंगे। हमारे केंद्र में मानव होगा, हमारे केंद्र के मानव की आशा-आकांक्षाएं होंगी। हम जानते हैं, भारत जब बड़े संकल्‍प करता है तो करके भी दिखाता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+