हिंदुत्व को लेकर मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान, कहा- 'सत्ता में बैठे लोगों के लिए सिर्फ 80% लोग ही असली भारतीय'
नई दिल्ली, 15 नवंबर।अब दिग्गज कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने हिंदुत्व मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमारे नेता राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया था, तो मैं इस बारे में जोड़ना चाहता हूं कि अंतर ये है कि ' हम जो हिंदू धर्म पर विश्वास करते हैं, हम 100 प्रतिशत भारतीय हैं, हम सारे जो इस देश के बाशिंदे हैं, हम उनको भारतीय समझते हैं और चंद लोग हैं हमारे बीच में, जो आज के दिन सत्ता में हैं, जिनका कहना है कि 80 प्रतिशत भारतीय, जो कि 80 हिन्दू धर्म को मानते हैं, वही हैं असली भारतीय और बाकी जो लोग हैं वो गैर भारतीय हैं।'
Recommended Video

मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि 'सत्ता के लोगों का मानना है कि हमारे देश में जो बाकी 20 प्रतिशत लोग हैं, वो मेहमान बनकर रह रहे हैं और जब भी हम चाहेंगे उन्हें हम देश से बाहर निकाल देंगे। ये जो भारत की विविधता है वो शायद पंडित जवाहर लाल नेहरू से ज्यादा किसी ने नहीं समझा। उन्हें पता था कि भारत के जो लोग हैं, जो कि अनेक धर्म के हैं, अनके बोल बोलते हैं, अनेक किसी के साहित्य है, अनेक किसी के गाने हैं, अनेक किसी की कविताएं हैं, अनेक किस्म की मौसिकी हैं।'
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
आपको बता दें कि। कांग्रेस संगठन की ट्रेनिंग के राष्ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि 'हिंदू धर्म और हिंदुत्व, दोनों अलग-अलग बातें हैं। अगर एक होते तो उनका नाम भी एक होता। अगर आप हिंदू हो हिंदुत्व की क्या जरूरत? भाजपा और आरएसएस दोनों देश में नफरत फैलाने का काम करती हैं जबकि कांग्रेस प्रेम और भाईचारे में यकीन रखती है।'
क्या है विवाद
दरअसल ये सारा बवाल अयोध्या पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब के कारण पैदा हुआ है। अपनी किताब में सलमान खुर्शीद ने कथित तौर पर 'हिंदुत्व' की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से की है, जिस पर बवाल मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications