MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो से किया सफर, जनता से किया संवाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ईंधन संरक्षण और टिकाऊ यात्रा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की। सहयात्रियों के साथ बातचीत वाली इस यात्रा ने हरित गतिशीलता के लक्ष्यों के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और निजी वाहनों का उपयोग कम करने के सरकारी दिशानिर्देशों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता और ईंधन बचत की अपील का पालन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में मेट्रो ट्रेन से सफर कर सादगी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने शिवाजी स्टेडियम से दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो में यात्रा की और इस दौरान आम यात्रियों से संवाद भी किया।

MP CM Mohan Yadav travels by metro

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारकेड की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर यह संदेश देने का प्रयास किया कि ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का संतुलित उपयोग आज समय की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्रियों से बातचीत की और लोगों ने भी प्रदेश की योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। मेट्रो में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों की सराहना की। वहीं कई लोगों ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री की पहल की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों का अभिवादन करते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश सरकार गंभीरता से अमल कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस संबंध में गाइडलाइन भी तैयार की है। सरकार वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने, मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों को कम संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने जैसे कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग से देश के लिए विदेशी मुद्रा की बचत होगी तथा विदेशों पर निर्भरता भी कम होगी। उनका मानना है कि देश को मजबूत बनाने के लिए जीवनशैली में अनुशासन और सकारात्मक बदलाव जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो जैसे आधुनिक सार्वजनिक परिवहन साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों से भी कम गाड़ियों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब सरकारी दौरों के दौरान वाहन रैलियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और सादगी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+