Karnataka Transport Strike: सावधान, इस तारीख को राज्य भर में बंद रहेंगी बस सर्विस, किन सेवाओं पर पड़ेगा असर
Karnataka Transport Strike: अगर हालात नहीं संभले और सब कुछ तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ा, तो 20 मई से कर्नाटक में बस यात्रियों की मुश्किलें अचानक बढ़ सकती हैं। BMTC, KSRTC और अन्य सरकारी परिवहन सेवाओं के कर्मचारी हड़ताल की तैयारी में हैं, जिससे पूरे राज्य में आवागमन पर बड़ा असर पड़ सकता है।
क्या है हड़ताल की बड़ी वजह?
कर्मचारी सरकार के हालिया 12.50% वेतन वृद्धि के फैसले से नाराज़ हैं। यूनियनों का कहना है कि यह बढ़ोतरी नाकाफी है और वे 1 जनवरी 2024 से 25% वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं। साथ ही, 2025 से लागू करने की बजाय इसे 2024 से ही लागू करने की मांग पर भी जोर दिया जा रहा है।

वेतन और बकाया को लेकर टकराव
परिवहन संगठनों का आरोप है कि सरकार ने यह फैसला बिना किसी उचित बातचीत के लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि 12 महीने का वेतन बकाया लंबित है। पिछले वेतन संशोधन का ₹513.08 करोड़ अब भी बाकी है
कोविड काल (2020) के दौरान रोके गए लाभ अभी तक नहीं मिले है। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों के बराबर वेतन की मांग की है।
यूनियनों की एक और बड़ी मांग है कि राज्य के अन्य सरकारी कर्मचारियों को मिले 27.5% वेतन बढ़ोतरी के बराबर लाभ उन्हें भी दिया जाए। इसके अलावा वे चाहते हैं कि DA (महंगाई भत्ता) को मूल वेतन में जोड़ना, ड्राइवरों और स्टाफ के लिए बेहतर दैनिक भत्ता और नई वेतन संरचना और वार्षिक वेतन वृद्धि में सुधार की मांग है।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
- BMTC (बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन)
- KSRTC (कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन)
- NWKRTC और KKRTC की बस सेवाएं
बातचीत की गुंजाइश अभी भी बाकी
हालांकि यूनियन ने बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है। उनका कहना है कि अगर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खुद हस्तक्षेप करें और चर्चा के लिए बुलाएं, तो वे वार्ता के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications