विराट कोहली के सुपर फैन ने हाथों से पकड़ी 300 किलो की मछली, जानें इस बाहुबली की अनोखी कहानी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया के सबसे चर्चित हेवीवेट रीमैचों में से एक अब से चंद दिनों बाद होने जा रहा है। मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन "रग रग" ओमार केन अपने खिताब को रूस के दो डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के खिलाफ बचाव करते हुए नजर आएंगे।

यह यादगार मुकाबला 15 मई को लाइव प्रसारित होने वाले The Inner Circle इवेंट में होगा, जिसे भारत में live.onefc.com पर देखा जा सकेगा। इन दोनों की पहली टक्कर 2024 में हुई थी, जहां सेनेगली धुरंधर ने रूसी हेवीवेट सुपरस्टार को मात देकर इतिहास रचा था। इससे पहले कि केन अपने खिताब का बचाव करने उतरें, आइए उनके बारे में तीन बेहद दिलचस्प बातें जानते हैं।

Oumar Kane

विराट कोहली के सुपर फैन को सिखाई रेसलिंग

भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के चाहने वालों की तादाद दुनिया भर में है। फैंस अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि अमेरिकी वीडियो स्ट्रीमर और मशहूर सोशल मीडिया स्टार 'आईशोस्पीड' कोहली के काफी बड़े फैन हैं।

इस साल की शुरुआत में 'आईशोस्पीड' अफ्रीकी देशों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सेनेगल का रुख भी किया और केन से मिलकर उन्होंने पारंपरिक सेनेगली रेसलिंग सीखी।

अपने हाथों से पकड़ी ढेरों मछलियां

ओमार केन अफ्रीकी देश सेनेगल के उस इलाके से आते हैं, जहां लोग की रोजी-रोटी का सबसे बड़ा साधन समुद्र में मछली पकड़ना रहा है। उन्होंने बचपन में रेसलिंग की और स्कूल में पढ़ाई करते थे। जब वह इन दोनों कामों में मशगूल नहीं होते थे तो मछली पकड़ने समुद्र में निकल जाते थे।

उन्होंने बताया, "मैंने सबसे बड़ी जो मछली पकड़ी थी, वह 300 किलोग्राम की स्वॉर्डफिश थी। यह बेहद खतरनाक मछली होती है। हमने उसे अपने हाथों से पकड़ा था। हमारे पास सिर्फ भाले और एक बड़ा फिशिंग नेट था।"

स्कूल की किताबों में ओमार केन के बारे में पढ़ाया जाता है

सेनेगली रेसलिंग को दुनिया भर में खास पहचान दिलाने वाले केन ने 2024 में ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनकर ऐतिहासिक कारनामा किया और वह ऐसा करते हुए देश के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बने।

उनकी एक यादगार उपलब्धि को सम्मान देने के लिए सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि केन के बारे में स्कूल के पाठ्यक्रम में जगह दी जाए ताकि वह देश की अगली पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+