MP News: सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने पर एक्शन, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

मध्य प्रदेश में पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त प्रमुख, सौभाग्य सिंह, एक बड़ी वाहन रैली की रिपोर्टों के बाद विवादों में घिर गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी, जवाबदेही और जन सेवा नियमों के पालन की कमी का हवाला देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियां निलंबित कर दी हैं।

मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह द्वारा सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

MP chief faces suspension over car fleet use

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया माध्यमों से यह जानकारी सामने आई कि अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते समय लगभग 200 वाहनों की विशाल रैली निकाली गई। सरकार ने इसे शासन के दिशा-निर्देशों के विपरीत बताते हुए गंभीर अनुशासनहीनता माना है। जारी आदेश में कहा गया है कि इस प्रकार की वाहन रैली राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय को दर्शाती है और सार्वजनिक पद पर रहते हुए अपेक्षित सादगी, जवाबदेही तथा सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के भी विपरीत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतिम निर्णय तक सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार अब सौभाग्य सिंह मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के कार्यालय और परिसर में प्रवेश, निगम के वाहन, संसाधन एवं कर्मचारियों के उपयोग, निगम की बैठकों में भागीदारी या अध्यक्षता, किसी भी प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय में सहभागिता तथा कर्मचारियों को निर्देश जारी करने जैसे अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

सार्वजनिक जीवन में सादगी पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक जीवन में सादगी, जवाबदेही और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। शासन की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+