Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 May: PBKS vs MI, पंजाब-मुंबई मैच में आज कौन जीता
Aaj Ka Match Kon Jeeta: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रभसिमरन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मैच जीत लिया, तिलक वर्मा मैच के हीरो रहे।
पंजाब की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह अर्धशतकीय पारी के दौरान मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और मात्र 32 गेंदों पर 57 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी ने रनों की रफ्तार को जो गति दी, उसका फायदा अंत तक मिलता रहा।

हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर और मिडिल ऑर्डर के कुछ बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को फिर से संभाल लिया। उमरजई ने महज 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर मुंबई के खेमे में हलचल पैदा कर दी।
पंजाब किंग्स की पारी का सबसे रोमांचक मोड़ अंतिम ओवरों में आया, जहां विष्णु विनोद और जेवियर बार्टलेट ने तेजतर्रार बल्लेबाजी की। बार्टलेट ने केवल 7 गेंदों पर 18 रनों की कैमियो पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए, लेकिन वे पंजाब को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक पाए।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई ने भी धाकड़ शुरुआत की। रिकलटन और रोहित शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में 59 रन ठोक डाले। इसके बाद रिकलटन आउट हो गए, वह 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए। नमन धीर 9 रन बना आउट हो गए। रोहित शर्मा आज थोड़े धीमी गति से खेले। वह 26 गेंदों का सामना करते हुए 25 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
यहां से तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उनके साथ खेल रहे रदरफोर्ड धीमे रहे और 21 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा जमे रहे और 6 चौकों और 6 छक्कों से 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बना मुंबई को एक गेंद पहले जीत दिला दी, उनके साथ विल जैक्स ने नाबाद 25 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार है, अब प्लेऑफ़ की राह मुश्किल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications