Hindi Diwas 2025: हिंदी के बारे में ये 10 बातें जान हर भारतीय को होगा गर्व, बहुत समृद्ध है हमारी भाषा

Hindi Diwas 2025: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है और यह दिन कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह दिन प्रतीक के तौर पर हमें न केवल अपनी भाषा पर गर्व करना सिखाता है बल्कि उसकी महत्ता को भी याद दिलाता है। आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं रही है।

यह हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान की धरोहर बन चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट की दुनिया में भी हिंदी का विस्तार तेजी से हो रहा है। आइए जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा।

HINDI DIWAS 2025

Hindi Diwas: जानें हिंदी के बारे में रोचक तथ्य

1. दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी ही है। लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।

2) संविधान की राजभाषा: 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था और यह भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित है।

यह भी पढ़ें: Happy Teachers Day 2025 Wishes in Hindi: 'गुरु बिना ज्ञान अधूरा है', शिक्षक दिवस पर भेजें खास संदेश

3) देवनागरी लिपि की सुंदरता: हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जो बेहद वैज्ञानिक और उच्चारण आधारित मानी जाती है।

4) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय: अमेरिका, मॉरीशस, फिजी, नेपाल और खाड़ी देशों में भी हिंदी बोलने वालों की बड़ी संख्या है और भाषा के तौर पर इसकी लोकप्रियता का विस्तार हो रहा है।

5) साहित्यिक धरोहर: अपेक्षाकृत नई भाषा होने के बावजूद हिंदी साहित्य काफी समृद्ध है। तुलसीदास, कबीर, प्रेमचंद और महादेवी वर्मा जैसे महान लेखकों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाया है।

6) डिजिटल युग में हिंदी: आज हिंदी गूगल सर्च, सोशल मीडिया और ऐप्स में शीर्ष पर है। हिंदी के उपयोगकर्ताओं को देखते हुए गूगल ने अपने एआई टूल में इस भाषा को शामिल किया है।

7) फिल्म इंडस्ट्री की भाषा: बॉलीवुड ने हिंदी को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। बॉलीवुड जिसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहा जाता है रोजगार का एक बड़ा साध भी है।

8) सरल और सहज भाषा: हिंदी में कठिन भावनाओं को भी सहजता से व्यक्त किया जा सकता है।

9) सांस्कृतिक पहचान: हिंदी भाषा भारतीय संस्कृति की आत्मा मानी जाती है, जो हमें एक सूत्र में बांधती है।

10) भविष्य की भाषा: आने वाले वर्षों में हिंदी की उपयोगिता और बढ़ेगी क्योंकि इंटरनेट पर इसका प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: DDU University ने इंडिया टुडे बेस्ट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग में किया शानदार प्रदर्शन

हिंदी दिवस 2025 हमें यह याद दिलाता है कि अपनी भाषा पर गर्व करना किसी भी राष्ट्र की मजबूती का आधार है। हिंदी केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि भारतीयता का गौरव है। आइए, इस दिन हम सभी संकल्प लें कि हिंदी को और आगे बढ़ाएँगे और आने वाली पीढ़ियों को इसकी समृद्ध विरासत से जोड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+