Happy Teachers Day 2025 Wishes in Hindi: 'गुरु बिना ज्ञान अधूरा है', शिक्षक दिवस पर भेजें खास संदेश
Happy Teachers Day 2025 Wishes in Hindi: भारत में हर साल 5 सितबंर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, जो कि एक महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे। शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं और हमारे भविष्य को संवारते हैं।

शिक्षक दिवस का महत्व (Happy Teachers Day 2025 Wishes)
यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी आधार है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में सफलता की सीढ़ी बनने का कार्य करते हैं।
शिक्षक दिवस पर भेजें खास संदेश
आम तौर पर छात्र-छात्राएं अपने टीचर को धन्यवाद नहीं बोल पाते हैं तो ऐसे लोगों के लिए 'शिक्षक दिवस' बेहद खास दिन है अपने गुरुओं को 'शुक्रिया' कहने के लिए और उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए, यहां हम आपको लिए लाए हैं ऐसे ही खास संदेश और स्लोगन जो आफ 'टीचर्स डे' पर भेज सकते हैं।
शिक्षक दिवस पर स्लोगन (Happy Teachers Day 2025 Wishes)
- 'गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पांय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय', शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'गुरु वह दीपक हैं जो ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं', शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'शिक्षक ही जीवन की असली दिशा दिखाते हैं; हैप्पी टीचर्स डे।
- 'गुरु बिना ज्ञान अधूरा है', हैप्पी टीचर्स डे।
- 'शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं', हैप्पी वाला टीचर्स डे।
- 'गुरु वह है जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाता है।'हैप्पी वाला टीचर्स डे।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं (Happy Teachers Day 2025 Wishes)
- ज्ञान से जीवन को प्रकाशित करने वाले सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ।आपके बिना जीवन की राहें अधूरी हैं, आपके मार्गदर्शन से ही सफलता पूरी है। हैप्पी टीचर्स डे।
- जो हमें जीने का सही तरीका सिखाए, वही सच्चा गुरु कहलाए। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आप सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। Happy Teachers Day!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं (Happy Teachers Day 2025 Wishes)
- आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही हमारा जीवन सफल है। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आपने हमें जीवन का असली अर्थ समझाया, आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। हैप्पी टीचर्स डे।
- आपके बिना शिक्षा अधूरी है, आप ही हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा हैं। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणादायी विचार (Happy Teachers Day 2025 Quotes)
- पुस्तकें सबसे अच्छे दोस्त होती हैं। एक शिक्षित इंसान का सच्चा धन वही है जो उसके ज्ञान में है।
- विद्यार्थियों को हमेशा ज्ञान अर्जन की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि यही स्थायी संपत्ति है।
- शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी भरना नहीं, बल्कि मानवता और चरित्र का विकास करना है।
- सच्चा शिक्षक वही है, जो अपने विद्यार्थियों के विचारों को जागृत कर दे।
- मनुष्य को वही करना चाहिए जिससे समाज और राष्ट्र की प्रगति हो।












Click it and Unblock the Notifications