DHONI का वो रिकॉर्ड जो शायद ही कभी टूटे! IPL 2026 में मैदान से दूर रहने के बावजूद गूंज रहा है माही का नाम

IPL 2026 MS Dhoni Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन अपने रोमांचक मोड़ पर है। लेकिन मैदान पर फैंस को थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है। कॉफ इंजरी के कारण धोनी इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। भले ही धोनी डगआउट में बैठकर अपनी टीम का मार्गदर्शन कर रहे हों, लेकिन उनके संन्यास के सालों बाद भी वनडे क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है, जिसके करीब पहुंचना भी आज के बल्लेबाजों के लिए एवरेस्ट चढ़ने जैसा है।

धोनी के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड (IPL 2026 MS Dhoni Record)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एमएस धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो 84 बार नॉट आउट पवेलियन लौटे हैं। एक फिनिशर के तौर पर धोनी ने मैच को अपने तरीके से खत्म करने में महारथ हासिल की। क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि धोनी का यह रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना आसान नहीं होगा।

MS Dhoni 1

अंतिम ओवर में कई बार टीम को दिलाई जीत

धोनी के इस रिकॉर्ड की खासियत यह नहीं है कि वे अंत तक टिके रहे, बल्कि यह है कि वे दबाव वाले मौकों पर टीम को जीत दिलाकर लौटे। अक्सर जब टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करती थी तो धोनी अंतिम ओवर तक खेल को ले जाते थे। उनका मानना था कि गेंदबाज से ज्यादा दबाव बल्लेबाज पर होता है, लेकिन वे खुद इतने शांत रहते थे कि विपक्षी कप्तान के पसीने छूट जाते थे।

क्या बदल गया है क्रिकेट खेलने का अंदाज

आज के दौर में वनडे क्रिकेट खेलने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। आजकल के बल्लेबाज स्ट्राइक रेट बढ़ाने के चक्कर में बड़े शॉट्स खेलते हैं और जल्दी विकेट गंवा देते हैं। आधुनिक क्रिकेट में धोनी जैसा धैर्य और क्रीज पर टिके रहने की स्थिरता कम ही खिलाड़ियों में नजर आती है। धोनी अक्सर नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते थे, जहां नॉट आउट रहने की संभावना तो होती है लेकिन मैच जिताने की जिम्मेदारी सबसे कठिन होती है। आज के फिनिशर्स अंत तक टिकने के बजाय कैमियो (छोटी और तेज पारी) खेलने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+