Live: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान पर, लोहे के पुल पर ट्रैफिक रोका गया

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह से चौपट कर दिया है। कई प्रदेशों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जिसमे दर्जनों लोगों की जान चली गई है और कई लोग लापता हैं। उत्तर भारत के कई हिस्से भी भारी बारिश की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश के चलते रविवार को कुल 28 लोगों की जान चली गई और 22 लोग लापता हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है, यहां यमुना और अन्य नदियों का पानी खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। दक्षिण भारत की बात करें तो केरल में अबतक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में भी लोग बाढ़ से लड़ रहे हैं, यहां 76 लोगों की अबतक जान जा चुकी है, 10 लोग अभी भी लापता हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमे दो नेपाल के नागरिक भी शामिल हैं। कुल्लू में 25 यात्री फंस गए थे, जिसमे एक विदेशी नागरिक भी था, ये लोग दो दिन तक यहां फंसे रहे, जिसके बाद रविवार को इन लोगों को किसी तरह से बचाया गया। लैंडस्लाइड की वजह से सैकड़ों स्थानीय और विदेशी पर्यटक यहां फंसे थे, जिन्हें रविवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

rain

LIVE Feed
Aug 19, 2019, 7:54 PM IST

लुधियाना के भोलेवाल कादिम गांव में एनडीआरएफ की टीमें लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। 40 लोग निकाले जा चुके हैं, अभी भी 150 से ज्यादा लोग फंसे हैं।
Aug 19, 2019, 7:54 PM IST

लुधियाना के भोलेवाल कादिम गांव में एनडीआरएफ की टीमें लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। 40 लोग निकाले जा चुके हैं, अभी भी 150 से ज्यादा लोग फंसे हैं।
Aug 19, 2019, 4:54 PM IST

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों से लोगो को हटने के लिए कहा गया है। लोहे के पुराने पुल पर भी यातायात बंद किया गया है।
Aug 19, 2019, 3:40 PM IST

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब बह रही है। पानी बढ़ने के बाद लोहे के पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है।
Aug 19, 2019, 3:06 PM IST

वायुसेना के ऑपरेशन ऑफिसर संदीप सिंह ने बताया है कि 12 बजे हमें कुछ लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिली थी। 30 मिनट में हेलीकॉप्टर पहुंचा और चार मछुआरों को बचाया गया।
Aug 19, 2019, 1:38 PM IST

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से लोहा पुल पर आवागमन रोका गया, यहां जल स्तर खतरे से उपर 205 मीटर पहुंच चुका है।
Aug 19, 2019, 1:38 PM IST

उत्तरकाशी के मकुड़ी गांव में बादल फटने से 4 की मौत, 3 को बचाया गया, एक लापता। राहत बचाव कार्य जारी
Aug 19, 2019, 1:36 PM IST

जम्मू कश्मीर में तावी नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से लोग ब्रिज पर फंसे, राहत-बचाव कार्य जारी
Aug 19, 2019, 1:35 PM IST

जालंधर के 7 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Aug 19, 2019, 12:18 PM IST

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 121 पहुंची, 40 लोग घायल और 21 लोग लापता हैं।
Aug 19, 2019, 12:17 PM IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश की वजह से पिछले दो दिनों में 22 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है, पूरे मानसून में 43 लोगों की जान जा चुकी है। कुल 574 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी। स्थिति बेहतर हो रही है।
Aug 19, 2019, 12:15 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी में हनोगी के पास मंदिर भारी बारिश की वजह से टूट गया।
Aug 19, 2019, 11:09 AM IST

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र और अन्य जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
Aug 19, 2019, 10:32 AM IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूंतार-मनिकरन रोड पर लैंडस्लाइट से रास्ता बंद, लोग फंसे
Aug 19, 2019, 10:31 AM IST

हिमाचल प्रदेश के सतलज नदी पर बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटा। ब्रिज के टूटने से शाकरा, बालादी, बिंदला, जेदवी गांव की कनेक्टिविटी टूटी
Aug 19, 2019, 10:31 AM IST

उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 लोगों की मौत- एसए मुरुगेसन, सचिव डिजास्टर मैनेजमेंट सचिव
Aug 19, 2019, 10:28 AM IST

दिल्ली सरकार ने यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आपातकाल बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Aug 19, 2019, 9:38 AM IST

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Aug 19, 2019, 9:21 AM IST

दिल्ली में यमुना नदी का पानी 204.70 मीटर तक पहुंचा। यह खतरे के निशान से उपर है। दिल्ली सरकार ने स्थानीय लोगों को इलाके से हटने के लिए कहा है, सिविल डिफेंस वालंटियर को यहां तैनात किया गया है।
Aug 19, 2019, 9:20 AM IST

उत्तरकाशी में वित्त सचिव अमित नेगी, आईजी संजय गुंज्याल, उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान, हालात का जायजा लेने पहुंचे। इलाके में बादल फटने से काफी लोग घायल हो गए हैं।
Aug 19, 2019, 9:19 AM IST

देहरादून के दून अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था
Aug 19, 2019, 9:18 AM IST

उत्तराखंड के आराकोट से दो लोगों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया, चल रहा है इलाज
Aug 19, 2019, 8:35 AM IST

उत्तरकाशी में दो हेलीकॉप्टर आराकोट और मोरी में लोगों के राहत और बचाव कार्य में जुटे। तीन मेडिकल टीम भी यहां पहुंच चुकी हैं।
Aug 19, 2019, 8:34 AM IST

उत्तराखंड के मोरी में बादल फटा, राहत और बचाव कार्य जारी
Aug 19, 2019, 7:43 AM IST

हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे 3, मनाली से कुल्लू के बीच पानी भरा, सड़क हुई क्षतिग्रस्त।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+