आश्रम सीरीज जैसी है भोले बाबा की 'सेना', ब्लैक कमांडो-पिंक वर्दी में जान देने को तैयार रहते हैं हजारों जवान

Bhole Baba Suraj Pal (Hathras stampede): हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ के बाद हर तरफ उपदेशक 'भोले बाबा' की चर्चा हो रही है। ये वही 'भोले बाबा' हैं, जिनके चरण की धूल माथे पर लगाने के लिए हजारों की भीड़ उनके पीछे भागी थी। जिसके बाद भगदड़ मची और 121 लोगों की मौत हो गई है।

इस 'भोले बाबा' का मूल नाम सूरज पाल है। इनके कई उपनाम भी हैं, जैसे नारायण साकार हरि और जगत गुरु विश्वहरि हैं। इस पूरे हादसे के बाद 'भोले बाबा' के ठाठ-बाठ और उनकी संपत्ति और उनकी सेना की हर ओर चर्चा है। जी हां, हाथरस वाले 'भोले बाबा' की अपनी खुद की सेना है। जिसमें ब्लैक कमांडो से लेकर पिंक वर्दी के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

Bhole Baba Suraj Pal Hathras stampede

ये भी पढ़ें- हाथरस भगदड़ मामले में अब तक क्यों नहीं हुई 'भोले बाबा' की गिरफ्तारी? UP पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इस 'भोले बाबा' की ठाठ 'आश्रम' सीरीज जैसी 'निराला बाबा' की तरह ही है। सीरीज में 'निराला बाबा' का किरदार अभिनेता बॉबी देओल ने निभाया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हाथरस वाले 'भोले बाबा' का साम्राज्य कितना बड़ा है। इनकी संपत्ति भी 100 करोड़ रुपये की है।

'भोले बाबा' की आर्मी का जिक्र तो खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है। सीएम योगी ने कहा था कि ये लोग प्रशासन को अपने कार्यक्रम में घुसने की भी अनुमति नहीं देते हैं। ये खुद ही भीड़ का कंट्रोल करते हैं। इसके बाद ही 'भोले बाबा' की प्राइवेट 'आर्मी' की हर ओर चर्चा है।

Bhole Baba Suraj Pal Hathras stampede

ये भी पढ़ें- Hathras incident: वो पोस्टर जिसे देख हाथरस में उमडे़ थे हजारों अनुयायी, लिखा है 'सोचकर देखो साथ क्या जाएगा?'

भोले बाबा' की 'आर्मी' के बारे में 10 बड़ी बातें

🔴1. 'भोले बाबा' उर्फ सूरज पाल की सेना में 5000 से ज्यादा पिंक वर्दी में जवान तैनात रहते हैं। ये जवान किसी भी कार्यक्रम को मैनेज करते हैं।

🔴2. 'भोले बाबा' उर्फ सूरज पाल की प्राइवेट सेना में 100 ब्लैक कैट कमांडो भी शामिल हैं।

🔴3. बाबा सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की आर्मी में एक स्पेशल 'महिला ब्लैक कमांडो ब्रिगेड' भी शामिल है। जो बा की सेवा और सिक्योरिटी मैनेजमेंट में रहती हैं। इसे गोपिका यूनिट भी कहा जाता है। यह बाबा को हर समय घेरे रहती है।

🔴4. बाबा के सेवादारों में यानी उनके सुरक्षाकर्मियों की प्रॉपर फिजिकल ट्रेनिंग होती है। इन्हें एक पुलिस या सेना के जवान की तरह ही ट्रेनिंग दी जाती है। इन सभी का कंट्रोल बाबा के पास होता है।

Bhole Baba Suraj Pal Hathras stampede

ये भी पढ़ें- Hathras Hadsa: संभल से भी है 'भोले बाबा' का खास कनेक्शन, आश्रम के केयरटेकर ने किए कई खुलासे

🔴5. 'भोले बाबा' की ये प्राइवेट आर्मी इतनी ताकतवर है कि पुलिस भी इनके कार्यक्रम स्थल के अंदर नहीं जाती है। हाथरस वाले कांड में ऐसा ही कुछ हुआ है। बाबा के इन अनुयायियों को मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की भी इजाजत नहीं होती है।

🔴6. पिंक आर्मी को ट्रेनिंग के नाम पर क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं ब्लैक कैट कमांडो को सुरक्षा करने की ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग रिटायर्ड सेना और पुलिस के जवान देते हैं, जो बाबा के भक्त और अनुयायी हैं।

🔴7. पिंक आर्मी में शामिल लोगों को कोई सैलरी नहीं दी जाती है...क्योंकि ये बाबा के कट्टर भक्त होते हैं। ये अपनी ड्रेस भी खुद के पैसे से बनवाते हैं। पिंक आर्मी को नारायणी सेना भी कहा जाता है।

Bhole Baba Suraj Pal Hathras stampede

🔴8. बाबा की आर्मी में उनके अनुयायियों को ही शामिल किया जाता है। इसमें 18 से 40 साल के युवक होते हैं। इनको ड्रेस दी जाती है और साथ में सीटी और डंडा भी दिया जाता है।

🔴9. भोले बाबा की सुरक्षा 3 लेयर में होती है। उनके सबसे करीब कमांडो रहते हैं। ये सिक्योरिटी किसी VVIP से कम नहीं होती। बाबा की फौज में एक 'हरि वाहक दस्ता' भी शामिल होता है, जो भूरे रंग की ड्रेस पहनते हैं।

🔴10. बाबा के सबसे करीब ब्लैक कमांडो तैनात होते हैं, जिन्हें गरुड़ योद्धा भी कहा जाता है। इनकी संख्या 100 लोगों की होती है। ये कमांडो बाबा के आदेश पर जान दे भी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+