Hathras Hadsa: संभल से भी है 'भोले बाबा' का खास कनेक्शन, आश्रम के केयरटेकर ने किए कई खुलासे

Bhole Baba Special Conection With Sambhal: उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे के जिम्मेदार साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के संभल से भी खास कनेक्शन है। संभल आश्रम पर रहने वाले केयर टेकर महीलाल ने भोले बाबा को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं भोले बाबा का क्या है संभल कनेक्शन?

प्रवास कुटिया के नाम से है आलीशान आश्रम
साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का कनेक्शन कई प्रदेश में हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सिर्फ हाथरस,एटा, कासगंज ही नहीं बल्कि संभल सहित कई जिलों में बाबा की पैठ रही है। संभल की बात करें तो भोले बाबा का यहां से खास कनेक्शन रहा है। यहां उनका प्रवास कुटिया के नाम से आलीशान आश्रम है। जो वर्ष 2012 में बनाया गया था। यह बंगला एक- दो नहीं बल्कि आठ बीघे में बना हुआ है।

bhole baba

एक माह इस आश्रम में थे भोले बाबा केयर टेकर महिलाल कहते हैं कि चौदह वर्ष पूर्व निर्मित इस संभल आश्रम में भोले बाबा उर्फ साकार विश्व हरि सिर्फ एक माह तक रहे थे। वह दस वर्ष पूर्व इस यहां आए थे उसके बाद यहां नहीं आए।

Recommended Video

    Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग करने वाले Bhole Baba के Ashram के अंदर क्या दिखा | वनइंडिया हिंदी

    मैं इस पर क्या कह सकता हूं केयरटेकर महीलाल ने बताया कि मैं इस आश्रम की देख भाल करता हूं। यहां आने वाले लोगों की सेवा करता हूं। हादसे के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। ये सब कैसे हो गया मुझे कुछ पता नहीं है। अब इसमें प्रशासन की कही है यहा आयोजकों की क्या कहा जाए। साकार हरि अभी सामने नहीं आए मैं इस पर क्या कह सकता हूं। महीलाल ने कहा कि संभल की जो महिला मृत हुई है इस हादसे में उसके प्रति दु:ख व्यक्त करता हूं।

    पैसा इकठ्ठा करके बना यह आश्रम
    महीलाल ने कहा कि यह आश्रम सभी भाईयों के सहयोग से बनी है। कमेटी के ने यह आलीशान आश्रम बनाय है जो भोले बाबा की पत्नी के नाम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+