Hathras incident: वो पोस्टर जिसे देख हाथरस में उमडे़ थे हजारों अनुयायी, लिखा है 'सोचकर देखो साथ क्या जाएगा?'
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट और पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
लोगों द्वारा हादसे की वजह तलाशी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि सत्संग में आयोजकों द्वारा सबसे पहले भोले बाबा को वहां से निकाला जा रहा था। सत्संग में शामिल लोग भी निकलने की जल्दबाजी में थे।

ऐसे में वहां भगदड़ मची लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान वहां से खुद को बचाते हुए भाग रहे कई लोग जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरने के बाद उन्हें लोग कुचलते गए और वह उठ नहीं पाए। ऐसे में कुचले जाने के चलते उनकी मौत हो गई।
सवाल यह भी उठ रहा है कि नारायण सरकार विश्व हरि भोले बाबा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी भारी संख्या में फॉलोवर नहीं हैं। यूट्यूब और फेसबुक पेज पर भी लाइक और कमेंट काफी कम ही लोग करते हैं।
ऐसे में हाथरस जनपद में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में इतनी संख्या में अनुयाई कैसे पहुंच गए। इसका कारण पोस्टर से किया गया प्रचार बताया जा रहा है। वह पोस्टर भी सामने आया है, जिसे आयोजकों ने छपवाया था और उसे आसपास के जनपदों में बंटवाया गया था।
सोच कर देखो साथ क्या जाएगा?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर में देखा जा सकता है कि उसे पर लिखा हुआ है नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा सदा के लिए जय जयकार हो। इसके अलावा इस लाइन के ठीक नीचे दोनों तरफ 'सोच कर देखो साथ किया जाएगा?' दो-दो बार लिखा हुआ है।
इसके अलावा पोस्ट पर मानव धर्म सत्य था और रहेगा यह भी दोनों तरफ लिखा गया है। बीच में नारायण साकार हरि की तस्वीर लगाई गई है तथा नीचे नारायण साकार हरि का परम पवित्र उद्देश्य लिखा गया है। उसके नीचे कार्यक्रम स्थल और आयोजन का दिनांक माह का प्रथम मंगलवार लिखा गया है।
पोस्टर में सबसे नीचे आयोजकों के नाम लिखे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यही पोस्ट लोगों के बीच वितरित किए गए थे और बाबा के अनुयायियों द्वारा इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी शेयर किया गया था। यही कारण था कि हाथरस और एटा के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से भी अनुयाई हाथरस पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications