हरियाणा सरकार ने गन्ने का भाव 340 से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति क्विंटल किया
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। ताजा घोषणा के मुताबिक अब हरियाणा में गन्ना किसान प्रति क्विंटल गन्ने की बिक्री पर 10 रुपए अधिक पा सकेंगे, क्योंकि प्रदेश सरकार ने गन्ने के भाव में 10 रुपए इजाफा करते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल खऱीद बढ़ाकर 350 रुपए कर दी है। प्रदेश सरकार का मानना है कि फैसले से बड़ी तादाद में गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा।

ये हैं वो Exit Polls जो मान रहे हैं बिहार में फिर से आ रहे हैं नीतीशे कुमार
मुख्यमंत्री खट्टर ने सोमवार को बताया कि बाजार में चीनी का भाव पर्याप्त नहीं है, लेकिन फिर भी प्रदेश के किसानों की मांग को देखते हुए हरियाणा में गन्ने के भाव 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है, जो मौजूदा समय में देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि गन्ने के इतने भाव अभी हरियाणा के अलावा किसी राज्य में नहीं दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव में सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर लड़ेंगे: सज्जाद लोन
गौरतलब है देश में गन्ने की पिराई का सत्र शुरू हो चुका है और लगभग सभी गन्ना मिल चालू हो गए हैं। ऐसे में विभिन्न राज्यों में गन्ना किसान अपनी फसल के दामों में वृद्धि को लेकर मांग उठा रहे थे। हरियाणा सरकार ने इसमें पहल कर प्रदेश के गन्ना किसानों को राहत जरूर पहुंचाई है।

ट्रंप की प्रतिक्रिया जैसा है अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बीजेपी का विरोधः शिवसेना
दरअसल,केंद्र सरकार ने गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करती है, लेकिन प्रदेश सरकार इसके ऊपर राज्य परामर्श मूल्य तय करती है। एफआरपी वह न्यूनतम कीमत होता है, जो शुगर मिलों को किसान को देना ही पड़ता है। माना जा रहा है सरकार ने प्रदेश में फसलों की बिजाई दो देखते हुए उक्त फैसला लिया है। वहीं, सिरसा और पलवल जिले के किसानों को 8 घंटे के बजाय 10 घंटे मिला करेगी।












Click it and Unblock the Notifications