जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव में सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर लड़ेंगे: सज्जाद लोन
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में जिला विकास परिषदों के चुनाव में राज्य की सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। शनिवार को गुपकर घोषणा के लिए गठित पीपुल्स गठबंधन के नेता सज्जाद लोन ने कहा कि जम्मू में बहुत सारे डेलीगेशन और राजनीतिक दलो से बात की गई है और मीटिंग में डीडीसी चुनाव लड़ने को लेकर फैसला लिया गया है। पीपुल्स एलायंस के मुताबिक सभी राजनीतिक दल मिलकर चुनाव उतरेंगी।

सज्जाद लोन ने बताया कि पीपुल्स एलायंस ने सिविल सोसाइटी, राजनीतिक दलों, गुर्जर-बकरवालों, एससी-एसटी और दलितों के विभिन्न समुदायों से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र सरकार द्वारा लिए गए 5 अगस्त के फैसले से आहत हैं इसलिए एकजुट होकर डीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने 20 जिलों में जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के लिए चुनाव और पंचायच के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। डीडीसी चुनाव 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक 8 चरणों में कराए जाएंगे। यह चुनाव पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त होने के बाद राज्य पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि है।












Click it and Unblock the Notifications