हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कोरोना वायरस टेस्ट आज पॉजिटिव आया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने आज कोरोना वायरस संक्रमण के टेस्ट कराया था, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए और खुद का परीक्षण कराएं। मैं अपने करीबी संपर्कों से तुरंत सख्त क्वारंटाइन में जाने का अनुरोध करता हूं।'

Recommended Video

    Coronavirus: Haryana के CM Manohar Lal Khattar की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, खुद दी जानकारी |वनइंडिया हिंदी
    Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar tests positive for COVID19

    गौरतलब है कि चीन को वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत में भी यह महामारी तेजी से फैल रही है और अब इसकी चपेट में राजनेता भी आने लगे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक जैसे बड़े नेताओं के संक्रमित होने के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

    सीएम खट्टर के अलावा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और बीजेपी के दो विधायकों का भी सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया गया। जांच में सभी में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 61,408 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 836 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि बीते एक दिन में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 57,468 है। अब कुल मामले 31,06,349 हो गए हैं, जिसमें से 23,38,036 ठीक मामले और 57,542 मौत शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की जांच के लिए दिल्ली एम्स की टीम जाएगी गोवा, 10 दिन से हैं भर्ती

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+