अभिनंदन के पिता से कहा था- वापस जरूर आएगा बेटा, पाकिस्तान हमारी ताकत जानता है: पूर्व वायुसेनाध्यक्ष
नई दिल्ली। फरवरी, 2019 में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर भारतीय वायुसेना ने दुनिया को बता दिया था कि वह आतंकवाद को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। उस दौरान पाकिस्तान ने भी मार्च, 2019 बड़े ही नाटकीय ढंग से भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई कर यह जताने के कोशिश की कि वह भारत के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं रखना चाहता। इस पूरे घटनाक्रम के एक साल बाद अब अभिनंदन की रिहाई के पीछे पाकिस्तान की असली मजबूरी का खुलासा हुआ है।
Recommended Video

पाकिस्तान सरकार डरी हुई थी: पाकिस्तानी सांसद
पाकिस्तान के ही सियासी पार्टी पीएमएल-एन के सांसद अयाज सादिक ने संसद में खुलासा किया कि अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने के बाद पाकिस्तान सरकार डरी हुई थी। अयाज सादिक ने बताया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान की इमरान सरकार ने जल्द से जल्द अभिनंदन को रिहा नहीं किया तो भारत रात नौ बजे तक पाकिस्तान पर हमला कर देगा। सांसद के इस खुलासे के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है।

पूर्व चीफ एयर चीफ मार्शल ने कही बड़ी बात
अयाज सादिक के इस बड़े खुलासे के बाद गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) बीरेंद्र सिंह धनोआ ने भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को लेकर जो भी बयान दिया है वह बिल्कुल सच है। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर ली थी। बी एस धनोआ के मुताबिक पाकिस्तान भी इस बात से भली-भांति अवगत था।

अभिनंदन के पिता को दिया था बेटा वापस लौटाने का भरोसा
बी एस धनोआ ने आगे कहा, 'मैंने अभिनंदन के पिता से कहा कि हम निश्चित रूप से उसे वापस लाएंगे... जिस तरह पाकिस्तानी सांसद ने कहा है वह इसलिए कि उन्हें हमारी सैन्य ताकत का अंदाजा है। हम अपने आगे के ब्रिगेड का सफाया करने की स्थिति में थे। वे (पाकिस्तान) हमारी क्षमता जानते हैं।' बता दें कि फरवरी, 2019 में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायुसेना की कार्रवाई का जवाब देते हुए अभिनंदन का विमान पीओके में क्रैश हो गया था जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
यह भी पढ़ें:अ भारत के डर से अभिनंदन की रिहाई, BJP प्रवक्ता का राहुल पर तंज', एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाए थे, देखिए मोदीजी का कितना खौफ'
-
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications