भारत के डर से अभिनंदन की रिहाई, BJP प्रवक्ता का राहुल पर तंज', एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाए थे, देखिए मोदीजी का कितना खौफ'
भारत के डर से अभिनंदन की रिहाई, BJP प्रवक्ता का राहुल पर तंज', एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाए थे, देखिए मोदीजी का कितना खौफ'
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) की रिहाई को लेकर पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक के दावे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा है, 'आपने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे ना, देख लीजिए मोदी जी का कितना खौफ है।' पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था, खुदा का वास्ता अब इसको (अभिनंदन वर्धमान) वापस जाने दें क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।'

संबित पात्रा ने कहा- देखिए मोदी जी का क्या खौफ है पाकिस्तान में
पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक का वायरल वीडियो शेयर करते हुए संबित पात्रा ने ट्वीट किया, आप सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे ना? जरा देखिए मोदी जी का क्या खौफ है पाकिस्तान में, सरदार अयाज सादिक बोल रहे है पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में की पाक के आर्मी चीफ के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना था ,कहीं भारत अटैक न कर दे!
वहीं बीजेपी नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है, 'दुश्मन मुल्क से सुनिए पीएम नरेंद्र मोदी के पराक्रम और शौर्य की गाथा और गर्व कीजिए। पाकिस्तान के सांसद ने बड़ा खुलासा किया है कि कैसे अभिनंदन को छोड़ने के पीछे भारत का खौफ था।'
क्या-क्या कहा पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने?
पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने पाकिस्तान की संसद में कहा, 'कुलभूषण के लिए हम अध्यादेश लेकर नहीं आए थे। इस सरकार ने एक-दो महीने अध्यादेश छिपाकर रखा था। हमने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इतनी एक्सेस नहीं दी थी जितनी इस सरकार ने दी है। अभिनंदन शाह महमूद कुरैशी उस बैठक में थे, जिसमें इमरान खान ने आने से मना कर दिया था। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, उनके माथे पर पसीना था। कुरैशी ने कहा था- खुदा के वास्ते अब ( अभिनंदन) इसको वापस जाने दें, क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला करने वाला है।'
जानें क्या था पूरा विवाद
फरवरी 2019 में पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए अपने फाइटर जेट भेजे थे। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 में उड़ान भरी थी। जो क्रैश हो गया था और पीओके में जा गिरा था। जिसके बाद अभिनंदन को पाकिस्तान आर्मी ने कब्जे में ले लिया था। हालांकि पाकिस्तान पर काफी दबाव बनाया गया, जिसके बाद अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत वापस लौटाया गया था।
-
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications