Western Railway: पश्चिम रेलवे पर ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025 का आयोजन
Western Railway: रेलवे अपने नेटवर्क पर सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और सुदृढ़ होती है। इसी क्रम में, पश्चिम रेलवे द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (जो प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है के अवसर पर 08 से 14 दिसंबर 2025 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया।

इसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पश्चिम रेलवे द्वारा इस दिशा में की गई पहलों को उजागर करना था। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस
विज्ञप्ति के अनुसार, सप्ताह भर चले इस आयोजन के दौरान पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों, पाँच कारखानों एवं मुख्यालय में विभिन्न ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इनमें सेमिनार, पंपलेट का वितरण, रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक घोषणाएँ, एसएमएस अलर्ट, बैनर प्रदर्शन आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं जैसी सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था।
ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025 के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने की। इस सेमिनार में अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेमिनार में भारतीय रेल एवं पश्चिम रेलवे द्वारा सतत ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के समर्थन में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
श्री विनीत ने आगे बताया कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में वर्ष 2024-2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंद्रह रेलवे अधिकारियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा नवोन्मेषी ऊर्जा बचत उपायों के कार्यान्वयन हेतु मेरिट प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने समापन संबोधन में महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे पर विभिन्न ऊर्जा संरक्षण पहलों की योजना, कार्यान्वयन एवं निगरानी के लिए विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे सतत एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नवीन तकनीकों को अपनाने तथा कर्मचारियों एवं हितधारकों के बीच जागरूकता फैलाने के विभाग के सक्रिय दृष्टिकोण की प्रशंसा
की।
महाप्रबंधक ने भविष्य में ऊर्जा संरक्षण उपायों को और अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिए। उन्होंने निरंतर निगरानी, नवीन ऊर्जा दक्ष तकनीकों को अपनाने, नवीकरणीय ऊर्जा के अधिक उपयोग तथा सभी विभागों की सामूहिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे दीर्घकालिक पर्यावरणीय एवं वित्तीय लाभ प्राप्त करने हेतु ऊर्जा संरक्षण को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। पश्चिम रेलवे संगठन के प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा संरक्षण पहलों को सुदृढ़ करने एवं निरंतरता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications