Tripura में कांग्रेस प्रभारी पर हमले के बाद EC का एक्शन, नियुक्त किए 3 पर्यवेक्षक
कांग्रेस पर्यवेक्षक अजॉय पर हुए हमले के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग की तरफ से राज्य में 3 विशेष पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ कई बड़े फैसले लिए गए है।

त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार पर बुधवार को हुए कथित हमले के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग की तरफ से 3 विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्हें स्थिति का जायजा लेने, सीएपीएफ की उचित तैनाती सुनिश्चित करने और प्रवर्तन उपायों को तेज करने व आयोग को वापस रिपोर्ट करने के लिए तुरंत राज्य जाने के लिए कहा गया है।
कांग्रेस प्रभारी पर हुए हमले को लेकर आयोग ने बताया कि राज्य सरकार की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि डॉ. अजॉय कुमार को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें गंभीर चोट लगने वाली पूरी खबर सच नहीं है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में 16 मार्च को वोट जाएंगे। जबकि रिजल्ट का ऐलान 2 मार्च को किया जाएगा। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गईं हैं।
बुधवार को कांग्रेस प्रभारी ने बाइक रैली निकाली थी, इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच झड़प हो गई थी। कांग्रेस ने दावा किया था कि अजॉय पर मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ था। पार्टी की तरफ से हमले का आरोप भाजपा पर लगाया गया था।
Recommended Video

वहीं, पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस ने ट्वीट करके भी दी थी। पार्टी की तरफ से एक ट्वीट करते हुए कहा गया था कि त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान प्रदेश प्रभारी अजॉय कुमार जी पर भाजपाई गुंडों ने जानलेवा हमला किया। साथ ही पार्टी की तरफ से यह भी आरोप लगाया था कि यह हमला त्रिपुरा सरकार में मंत्री सुशांत चौधरी की मौजूदगी में हुआ था। इस हमले में अजॉय गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अजॉय पर हुए हमले की निंदा कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी की थी। उन्होंने ने भी की थी। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप को भाजपा ने निराधार बताया था। वहीं, मामले में तीन पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: कांग्रेस बोली- खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न हो रहा, पीएम ने आंख में पट्टी क्यों बांधी है?












Click it and Unblock the Notifications