'मैं संत नहीं हूं, किसी के बाप की नहीं पीती', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा सरेआम भड़कीं, पूजा-पाठ पर दिया ऐसा

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से भले ही गोविंदा फिल्मों में नजर न आए हों लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बिंदास अंदाज
सिर्फ गोविंदा ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी अपने बेबाक अंदाज और बिना लाग-लपेट बात करने की आदत के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में जब वह टीवी शो Laughter Chefs के नए सीजन में नजर आईं, तो उनके मजेदार अंदाज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Govinda Wife Sunita Ahuja

शराब पीने और पूजा-पाठ को लेकर दिया ऐसा बयान

इस शो में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के चर्चित गोली कांड पर मजाकिया टिप्पणी की, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा अपने बयानों को लेकर वायरल हुई हैं। उनके पुराने इंटरव्यूज और पॉडकास्ट क्लिप्स आज भी इंटरनेट पर जमकर शेयर किए जाते हैं। खासकर शराब पीने और पूजा-पाठ को लेकर दिया गया उनका बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

शराब को लेकर सवाल सुनते ही भड़क उठीं सुनीता आहूजा

-साल 2025 में एक पॉडकास्ट के दौरान जब सुनीता आहूजा से उनके वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना झिझक अपनी बात रखी। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि एक वीडियो में उन्होंने घर में अपना फेवरेट कॉर्नर 'दारू वाली जगह', बताई थी और साथ ही कहा था कि वह पूजा-पाठ भी करती हैं।

'गोविंदा अपनी बेटी के साथ...', क्यों Govinda की इज्जत उछाल रही हैं पत्नी सुनीता आहूजा? सामने आया ऐसा सच
'गोविंदा अपनी बेटी के साथ...', क्यों Govinda की इज्जत उछाल रही हैं पत्नी सुनीता आहूजा? सामने आया ऐसा सच

-इस सवाल पर सुनीता आहूजा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था कि वह किसी के पैसे की शराब नहीं पीतीं और न ही उन्होंने साधु-संत का जीवन अपनाया है। सुनीता ने साफ कहा कि इंसान की जिंदगी में बैलेंस होना जरूरी है। उनके मुताबिक पूजा करने का मतलब ये नहीं कि इंसान अपनी सारी पसंद-नापसंद छोड़ दे। उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य इंसान हैं, जिनका परिवार है, बच्चे हैं और अपनी निजी जिंदगी भी है।

'शौक मार देना ही क्या जिंदगी है?'

-इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग अक्सर दूसरों को जज करने लगते हैं लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना था कि अगर किसी इंसान को कोई शौक है और वह अपनी जिम्मेदारियों के साथ संतुलन बनाकर जी रहा है, तो उसमें गलत क्या है।

-सुनीता आहूजा ने ये भी कहा था कि कई लोग छिपकर शराब पीते हैं जबकि वह खुलकर स्वीकार करती हैं कि उन्हें पीना पसंद है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था- मैं किसी के बाप की नहीं पीती। कोई न तो मुझे पिला रहा है और न मेरे खर्च उठा रहा है, इसलिए लोगों की राय से मुझे फर्क नहीं पड़ता।

'डॉक्टर भी कहते हैं दो पेग अच्छे होते हैं'

-पॉडकास्ट में जब उनसे कहा गया कि शराब पीना अच्छी आदत नहीं मानी जाती, तो सुनीता आहूजा ने हंसते हुए जवाब दिया कि डॉक्टर भी कभी-कभी सीमित मात्रा में शराब को दिल के लिए अच्छा बताते हैं। उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी थीं।

-एक दूसरे इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि खुशी के मौकों पर वह खुलकर जश्न मनाती हैं और उनका पसंदीदा ब्रांड ब्लू लेबल है।

-सुनीता ने बताया था कि बेटे यश के बर्थडे पर उन्होंने पूरी बोतल खत्म कर दी थी। इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान भी वह दोस्तों और परिवार के साथ खूब इन्जॉय करती हैं।

बेबाकी बनी सुनीता आहूजा की पहचान

फिल्म इंडस्ट्री में जहां ज्यादातर सितारे अपने बयान सोच-समझकर देते हैं, वहीं सुनीता आहूजा अपनी साफगोई के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उनका हर इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। उनका बिंदास अंदाज कुछ लोगों को पसंद आता है, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी करते हैं लेकिन सुनीता हर बार यही साबित करती हैं कि वह अपनी जिंदगी अपने नियमों पर जीना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+