Wrestlers Protest: कांग्रेस बोली- खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न हो रहा, पीएम ने आंख में पट्टी क्यों बांधी है?
कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को यौन उत्पीड़न हो रहा, पीएम ने आंख में पट्टी क्यों बांधी है?

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कुछ दिनों से देश के जाने-माने कुश्ती पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसा गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब कुश्ती के पहलवानों की इस लड़ाई में जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है। खिलाड़ियों का यौन शोषण और मानसिक उत्तीड़न जैसे गंभीर आरोप के बावजूद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोदी सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है, जिसको लेकर कांग्रेस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जमकर केंद्र सरकार सरकार को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए पूछा है कि अब तक मोदी सरकार ने इस मामले क्या एक्शन लिया है?
बता दें टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल विनर विनेश फोगाट ने इंडियन कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और खिलाडि़यों का मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।
कांगेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा विनेश फोगाट और उनके परिवार ने पीएम मोदी से शिकायत की थी इसके बावजूद कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुईहैं। कांग्रेस ने कहा हम ये जानना चाहते हैं कि ये गंभीर शिकायत मिलने के बाद भी हमारे देश के प्रधानमंत्री ने क्या एक्शन लिया हैं।
कांग्रेस ने कहा कि ये खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं, देश को गोल्ड मेडल और अन्य पदक दिलाने वाले खिलाडि़यों का यौन शोषण हो रहा है और मोदी सरकार आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। विनेश फोगाट और उनके परिवार ने पीएम मोदी से शिकायत की थी, उन्होंने क्या एक्शन लिया ये हम जानना चाहते हैं।
इस प्रेस कान्फ्रेंस में डॉ कृष्ण पुनिया और बॉक्सर विजेन्दर भी मौजूद रही। वजेन्द ने कहा WFI के अध्यक्ष और BJP सांसद बृज भूषण पर आरोप है कि वह यौन शोषण करते हैं। यह आरोप उस बेटी ने लगाया है जिसे PM मोदी अपनी बेटी कहते हैं। आज उनकी वही बेटी कह रही है कि 'इस देश में बेटी पैदा ही नहीं होनी चाहिए।' इससे ज्यादा तकलीफ की बात और क्या होगी?












Click it and Unblock the Notifications