दिल्ली: पुलिस कर्मियों पर हमला करने को लेकर 9 लोग गिरफ्तार, खाली कराया गया बुराड़ी मैदान
Farmers Protest: नए कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने किसानों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाले किसानों को अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) वहां से हटाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी ग्राउंड से 15 किसानों को हिरासत में लिया है। बुराड़ी मैदान को खाली करा लिया गया है। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी मामले पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि कल (गुरुवार) को बुराड़ी मैदान में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। प्रदर्शनकारी लाल किले पर जाने के लिए भड़काऊ नारे लगा रहे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रदर्शकारी किसानों ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी और उनके साथ मारपीट की।
दिल्ली पुलिस की अपील- हिंसा की फोटो या वीडियो भेजें
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन हुए उत्पात को लेकर दिल्ली पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन लेने की पूरी तैयारी में है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को पहले ही सौंप दी गई है और अब पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए आम लोगों की मदद लेने का फैसला किया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जनता से ये अपील की है कि अगर उनके पास कोई फोटो या वीडियो ऐसा हो जो पुलिस के काम आ सके तो वो उसे जरूर साझा करें। दिल्ली पुलिस ने मीडियाकर्मियों समेत सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 26 जनवरी की घटना को लेकर आपके पास अगर कोई भी वीडियो या फोटो है तो उसे हमारे तक पहुंचाईए।
यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर मार्च: दिल्ली हिंसा की नरेश टिकैत ने की निंदा, कहा- किसान की मौत पुलिस की गोली से हुई, मिले मुआवजा












Click it and Unblock the Notifications