'आपके पिता सबसे अच्छे हैं', Elon Musk की तारीफ सुन बेटी ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, क्यों है इतनी कड़वाहट?

Elon Musk Daughter: एलन मस्क की बेटी विवियन जेना विल्सन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में स्पेन के इबीसा में आयोजित फैशन ब्रांड Desigual के 40वें समारोह के दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

22 साल की मॉडल और एक्टिविस्ट विवियन विल्सन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे उनके पिता एलन मस्क को लेकर सवाल पूछ लिया। लेकिन इस सवाल पर उनकी प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

"आपके पिता सबसे अच्छे हैं, है ना?"

2 जून को हुए इस कार्यक्रम में एक रिपोर्टर ने विवियन से पूछा, "आपके पिता, सबसे अच्छे, है न?" सवाल सुनने के बाद विवियन ने पहले यह समझने की कोशिश की कि रिपोर्टर आखिर पूछना क्या चाहता है। उन्होंने सवाल को दोबारा स्पष्ट करने के लिए कहा। जब रिपोर्टर ने फिर वही बात दोहराई, तो विवियन ने सिर्फ "ठीक है" कहा और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर वहां से चली गईं। उनका यह रिस्पॉन्स कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो 4 जून को इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों का कहना था कि रिपोर्टर को किसी के निजी पारिवारिक रिश्तों को लेकर इस तरह का सवाल नहीं पूछना चाहिए था। वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स का मानना था कि एलन मस्क दुनिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं, इसलिए उनकी बेटी से ऐसे सवाल पूछे जाना असामान्य नहीं है।

लंबे समय से खराब हैं पिता-पुत्री के रिश्ते

यह घटना सिर्फ एक इंटरव्यू का हिस्सा नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे विवियन विल्सन और एलन मस्क के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के बीच दूरी साल 2020 में सामने आई थी, जब विवियन ने खुद को ट्रांसजेंडर घोषित किया था और बाद में कानूनी रूप से अपना नाम भी बदल लिया था। इसके बाद से उन्होंने अपने पिता से दूरी बना ली थी और सार्वजनिक रूप से कई बार उनके विचारों से असहमति जताई है।

मार्च 2025 में भी की थी खुली आलोचना

पिछले कुछ सालों में विवियन अपने पिता के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बयान देती रही हैं। मार्च 2025 में उन्होंने एलन मस्क की आलोचना करते हुए उन्हें "एक दया के पात्र वाली शख्सियत" बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह मस्क की दौलत, प्रसिद्धि या प्रभाव से डरती नहीं हैं। यह बयान उस समय भी काफी चर्चा में रहा था और मीडिया में सुर्खियां बना था।

राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी जताई असहमति

विवियन विल्सन ने कई मौकों पर एलन मस्क के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर दिए गए बयानों की भी आलोचना की है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से मस्क के कई विचारों से असहमति जताई और उन्हें लेकर सवाल उठाए। इसी दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एलन मस्क पर कथित तौर पर "नाज़ी सैल्यूट" करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि इस आरोप को लेकर काफी बहस हुई और इस विषय पर अलग-अलग राय सामने आई थीं।

बाप-बेटी के बीच कम नहीं हो रही खाई

फिलहाल इतना तय है कि एलन मस्क और उनकी बेटी विवियन विल्सन के रिश्तों को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम होने का नाम नहीं ले रही है, और यही वजह है कि यह छोटा सा इंटरव्यू क्लिप भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+