Dhurandhar 2 OTT Release: 1100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर अब घर बैठे देखिए, आज 7 बजे आएगा फिल्म का रॉ और अनकट वर्जन
Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' अब अपने अगले पड़ाव के लिए तैयार है। फिल्म को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन इसके प्रति दर्शकों की दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई है। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी फिल्म की हो रही है।
थिएटर्स में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार 'धुरंधर 2'
1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि मेकर्स ने इसके डिजिटल प्रीमियर को भी किसी बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह डिजाइन किया है।

कब और कहां देख सकेंगे 'धुरंधर 2'?
फिल्म का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर आज यानी 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आगामी 5 जून 2026 से ये फिल्म प्लेटफॉर्म के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। जिन दर्शकों ने किसी कारणवश इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा था, उनके लिए ये शानदार मौका है कि वह घर बैठे इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का मजा ले सकें।
ओटीटी पर मिलेगा रॉ और अनकट वर्जन
-'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज को खास बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसका रॉ और अनकट वर्जन है। फिल्म के डिजिटल संस्करण में कुछ ऐसे सीन शामिल किए जाने की चर्चा है, जो थिएट्रिकल रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे।
-यही कारण है कि फिल्म के कट्टर फैंस के बीच इस वर्जन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई फैंस का मानना है कि ओटीटी पर उन्हें फिल्म का और भी ज्यादा इंटेंस और विस्तृत अनुभव देखने को मिलेगा।
डिजिटल प्रीमियर में मिलेगा एक्सक्लूसिव कंटेंट
-मेकर्स ने केवल फिल्म स्ट्रीम करने तक खुद को सीमित नहीं रखा है। डिजिटल प्रीमियर के दौरान दर्शकों को लगभग 30 मिनट का एक विशेष बिहाइंड-द-सीन्स सेगमेंट भी देखने को मिलेगा।
-इस स्पेशल फीचर में कलाकारों के इंटरव्यू, फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, शूटिंग के दिलचस्प किस्से और पर्दे के पीछे की कई अनदेखी झलकियां शामिल होंगी। इससे दर्शकों को फिल्म की पूरी यात्रा को करीब से समझने का मौका मिलेगा।
बॉक्स ऑफिस पर बना चुकी है नया रिकॉर्ड
-'धुरंधर 2' केवल एक सफल फिल्म नहीं रही बल्कि इसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 1100 करोड़ रुपये से अधिक का ग्लोबल बिजनेस करने वाली ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जा रही है।
-फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस, विजुअल स्केल और रणवीर सिंह के दमदार प्रदर्शन ने इसे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। यही वजह है कि थिएटर्स में लंबा सफल रन पूरा करने के बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।
कई भाषाओं में उपलब्ध होगी फिल्म
OTT पर रिलीज के साथ 'धुरंधर 2' ज्यादा व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी। इस मल्टी-लैंग्वेज रिलीज से देशभर के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में फिल्म का मजा ले सकेंगे।
क्यों बना हुआ है इतना क्रेज?
-आमतौर पर फिल्मों का क्रेज कुछ हफ्तों में कम होने लगता है लेकिन 'धुरंधर 2' के मामले में तस्वीर अलग दिखाई देती है। स्पाई थ्रिलर की रोमांचक कहानी, -बड़े स्तर का एक्शन और लगातार चर्चा में बने रहने के कारण दर्शकों की दिलचस्पी आज भी बरकरार है।
-अब जब फिल्म OTT पर अनकट वर्जन के साथ रिलीज हो रही है, तो माना जा रहा है कि यह एक बार फिर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बन सकती है।
-'धुरंधर 2' की OTT रिलीज उन दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे। रॉ और अनकट वर्जन, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट और मल्टी-लैंग्वेज स्ट्रीमिंग इसे एक खास डिजिटल प्रीमियर बना रहे हैं। ऐसे में 4 और 5 जून को ये फिल्म एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा धमाका कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications