ट्रैक्टर मार्च: दिल्ली हिंसा की नरेश टिकैत ने की निंदा, कहा- किसान की मौत पुलिस की गोली से हुई, मिले मुआवजा
Naresh Tikait Latest News, बागपत। 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च (tractor march) के दौरान किसानों के नाम पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। राष्ट्रीय पर्व पर किसान आंदोलन के नाम पर जो कुछ हुआ उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। तो वहीं, अब ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा से किसान नेता अपना पल्ला झाड़ने लगे हैं।

Recommended Video
दिल्ली में हुई किसान की मौत, परिवार को मिले मुआवजा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत दिल्ली से बागपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हिंसा हुई है, वह उसकी निंदा करते हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है, जिसके चलते किसान के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। इस हिंसा में किसानों का जो नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाये। टिकैत ने कहा कि दिल्ली पुलिस की कमजोरी के कारण किसान लाल किले पर पहुंचे है, जो हिंसा हुई है वो नहीं होनी चाहिए थी कुछ लोग इस आंदोलन को तोड़ना चाहते है।
दिल्ली की घटना से किसानों को हुआ है नुकसान: नरेश टिकैत
किसानों का कोई दोष नहीं है। किसानों को तो दिल्ली का रास्ता भी नहीं पता। कोई किसानों को गुमराह कर रहा है। इसकी सरकार को जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में सरकार का नहीं बल्कि किसानों का नुकसान हुआ है और सरकार लगातार किसान को बेइज्जत करने में लगी है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और आंदोलन चलता रहेगा। इसके लिए चाहे उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वो तैयार है। इसके बाद नरेश टिकैत मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications