'पूरी तरह सुलझे हुए दिमाग में था', 4 लोगों की हत्या करने वाला RPF कांस्टेबल चेतन सिंह की जमानत याचिका खारिज
Chetan Singh Chaudhary: चलती ट्रेन में चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बर्खास्त आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि वारदात के समय आरोपी चेतन सिंह चौधरी ठीक स्थिति और अच्छे दिमाग में था।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी कोर्ट) एजेड खान ने अपराध को गंभीर मानते हुए उसकी जमानत खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि चेतन सिंह चौधरी ने न केवल अपने वरिष्ठ बल्कि एक विशेष समुदाय के तीन अन्य लोगों को भी निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी।

वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या
अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी ने ऐसे शब्द कहे जिससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि वह खास समुदाय के लोगों की हत्या करने के लिए अच्छी तरह से ठीक स्थिति और दिमाग में था। बता दें कि इस साल जुलाई में चलती ट्रेन में आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भूतिया दुनिया के प्रेतवाधित भ्रम से पीड़ित
यहां से करीब 550 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अकोला की जेल में बंद चेतन सिंह चौधरी सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थे। वकील अमित मिश्रा और पंकज घिल्डियाल के माध्यम से पिछले महीने दायर अपनी जमानत याचिका में, आरोपी ने कहा कि वह "भूतिया दुनिया के प्रेतवाधित भ्रम" से पीड़ित है और कुछ अजीब हरकतें कर रहा है।
पुलिस ने उनकी याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके मन में एक विशेष समुदाय के प्रति "क्रोध और द्वेष" था और उन्होंने अपने अपराध के लिए कोई पछतावा नहीं दिखाया।
चह भी पढ़ें- पंजाब में विकास क्रांति रैली, मालविंदर सिंह बोले- 1125 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की मिलेगी सौगात










Click it and Unblock the Notifications