पंजाब में विकास क्रांति रैली, मालविंदर सिंह बोले- 1125 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की मिलेगी सौगात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार 1125 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम विकास क्रांति रैली के दौरान बड़े ऐलान करेंगे। आम आदमी पार्टी नेता मालविंदर सिंह कंग ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कई हफ्ते से पंजाब सरकार राज्य के अलग- अलग क्षेत्रों में जा रही है। इन क्षेत्रों में मालवा, भटिंडा, मानसा, रामपुरा फूल, मंडी समेत कई विधानसभा क्षेत्रों शामिल हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान आप ने मालविंदर सिंह ने कहा कि विकास क्रांति रैली में रविवार के सीएम भगवंत मान के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। कंग ने कहा कि इस मौके पर सीएम मान भटिंडा समेत कई क्षेत्रों विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा करेंगे। कंग ने बताया कि सीएम मान जिन प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने वाले हैं उनमें भटिंडा शहर में बस स्टैंड, मल्टी परपज ऑडिटोरियम, हॉस्टिपल, सड़क, सीवरेज का निर्माण शामिल हैं।
बता दें कि पंजाब सरकार लगातार पंजाब के हर वर्ग के लोगों को जरूरतों को समझते हुए विकास कर रही है। आम आदमी पार्टी का ये एजेंडा है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई, स्वास्थ्य समेत विकास के कार्यों पर फोकस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications